फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल किताब के ये अचूक उपाय दूर करेंगे आपकी धन संबंधी सभी समस्याएं, धन-दौलत की नहीं रहेगी कोई कमी

Wed, 10 Nov 2021 04:50 PM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रुपये-पैसों की समस्याओं से मुक्ति प्राप्त करने के लिए लाल किताब के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
लाल किताब में मानव जीवन की समस्याओं को दूर करने के लिए उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को भी ज्योतिष पर ही आधारित माना जाता है। इसमें ग्रह बाधा, शत्रु बाधा, नौकरी, व्यापार, निजी जीवन आदि से संबंधित कई तरह की समस्याओं से बचने के लिए उपाय बताए गए हैं। लाल किताब में बताए गए उपायों को बहुत ही कारगर माना जाता है। मान्यता है कि यदि लाल किताब के इन उपायों को नियम और पूर्ण विश्वास के साथ किया जाए तो ये अवश्य ही फलीभूत होते हैं और आपको समस्याओं से मुक्ति मिलने के साथ ही जीवन में सुख समृद्धि लाई जा सकती है। ऐसे ही कुछ उपाय  बताए गए हैं, जिनको करने से धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति पाने और प्राप्ति की मान्यता है। तो चलिए जानते हैं लाल किताब के ये उपाय।
 
विज्ञापन

2 of 4
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि घर में धन नहीं टिकता है और बहुत प्रयास करने पर भी धन में बरकत नहीं हो रही है तो शनिवार के दिन बहते जल में नारियल या अखरोट प्रवाहित करने चाहिए और घर के सभी सदस्यों को भूमि पर बैठकर भोजन करना चाहिए। मान्यता है कि इससे आपकी धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और घर में बरकत बनी रहती है। इसी के साथ कारोबार की दिक्कतें भी दूर होती हैं।
विज्ञापन

3 of 4
कर्ज़ मुक्ति के लिए लाल किताब के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि आप कर्ज से परेशान हैं और बहुत प्रयास करने पर भी ऋण नहीं चुका पा रहे हैं तो रात्रि में अपने सिरहाने एक बर्तन में जौं भरकर रख दें। प्रातः उठकर स्नानादि करने के पश्चात जौं को किसी जरूरतमंद को दान कर दें। इसके अलावा प्रतिदिन कौओं को रोटी खिलानी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से धीरे-धीरे धन संबंधी समस्याओं का अंत होने लगता है और कर्ज से मुक्ति प्राप्त होकर आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
यदि कोई भी कार्य करते हैं और उसमें असफलता हाथ लगती है या फिर कहीं पर भी निवेश आदि करने पर नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिसके कारण आपको लग रहा है कि आपका भाग्य साथ नहीं दे रहा है तो काले कुत्ते की सेवा करनी चाहिए व भोजन कराना चाहिए। इसके अलावा अपने पितरों से क्षमायाचना करनी चाहिए। क्षमतानुसार जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। माना जाता है कि इससे आपका भाग्य साथ देने लगता है और समस्याओं का अंत होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें