फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lal Kitab Upay: बार-बार हो रहे हैं असफल तो करें ये उपाय, दूर हो सकती है आपकी परेशानी

Mon, 22 Nov 2021 01:45 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लाल किताब के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pinterst
अक्सर देखा जाता है  व्यक्ति बहुत मेहनत करता है लेकिन फिर भी कई  बार उसको वो परिणाम प्राप्त नहीं होता है जो उसे मिलन चाहिए। लगातार असफलताओं का सामना करते हुए व्यक्ति निराश हो जाते हैं। उन्हें ऐसा लगने लगता है कि उनकी मेहनत विफल होती जा रही है। यदि आप इन असफलताओं से मुक्ति पाना चाहते हैं और सफल होना चाहते हैं तो लाल किताब में दिए गए इन उपायों को आजमाएं।लाल किताब में मानव जीवन की समस्याओं को दूर करने के लिए उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को भी ज्योतिष पर ही आधारित माना जाता है। इसमें ग्रह बाधा, शत्रु बाधा, नौकरी, व्यापार, निजी जीवन आदि से संबंधित कई तरह की समस्याओं से बचने के लिए उपाय बताए गए हैं। लाल किताब में बताए गए उपायों को बहुत ही कारगर माना जाता है। मान्यता है कि यदि लाल किताब के इन उपायों को नियम और पूर्ण विश्वास के साथ किया जाए तो ये अवश्य ही फलीभूत होते हैं और आपको समस्याओं से मुक्ति मिलने के साथ ही जीवन में सुख समृद्धि लाई जा सकती है। लाल किताब ये उपाय बहुत ही आसान होते हैं जिसे कोई भी कर सकता है। आइए जानते हैं सफलता पाने के अचूक उपाय - 
विज्ञापन

2 of 5
लाल किताब के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
करें पंचमुखी हनुमान जी की पूजा 
कार्यक्षेत्र में आप बहुत मेहनत कर रही हैं पर आपके हिस्से की सफलता का श्रेय कोई और ले जाता है। ऐसे में आपको निराशा हाथ लगती है। लाल किताब के उपाय के अनुसार कार्यक्षेत्र में सफलता पान चाहते हैं तो पंचमुखी हनुमान की पूजा करें। पूजा के दौरान एक नारियल को मौली में लपेटकर चावल, सिंदूर और पुष्प  आदि अर्पित करें। इस उपाय से आपके सफलता के योग बनेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
लाल किताब के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
गणेश मंत्र का जाप 
यदि आप किसी कार्य के पीछे पूरी शिद्दत से लगे हैं और उसके पूरा होने में कोई अड़चन आ रही है, तो इसके लिए आपको अपने कार्य की शुरुआत से पहले भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना करनी चाहिए। आपको ॐ श्री गणेशाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। यदि आपको बहुत जरूरी काम के लिए बाहर जाना है तो पहले चार कदम पीछे लें फिर आगे बढ़कर अपने कार्य की शुरुआत करें। ऐसा करने से आपको अवश्य ही कार्य में सफलता मिलेगी। 

4 of 5
लाल किताब के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : amar ujala
नकारात्मक शक्तियों से बचाव के लिए करें ये उपाय 
ये उपाय आपको नजर दोष से भी बचेगा। इसके लिए एक काले रंग का सूती धागा लें। अब उस धागे में जितनी आपकी उम्र है उतनी गांठें बांधें। अब इन गाठों पर तुलसी व केले का अर्क लगाएं फिर इस पर पीला सिंदूर लगाएं। यह कार्य करने के बाद इस धागे को मंदिर में रख दें। इसके बाद इस धागे को अपने दाहिने कंधे पर बांध लें और इसे 21 दिन तक बांध कर रखें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होंगी और आपकी सफलता के रास्ते खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लाल किताब के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
काले कुत्ते को भोजन कराएं 
यदि कोई भी कार्य करते हैं और उसमें असफलता हाथ लगती है तो काले कुत्ते की सेवा करें और उसे  भोजन कराएं। इसके अलावा अपने पितरों से क्षमायाचना करें।  क्षमतानुसार जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। माना जाता है कि इससे आपका भाग्य साथ देने लगता है और समस्याओं का अंत होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें