मेष राशि
सभी 12 राशियों में हनुमान जी सबसे ज्यादा मेष राशि पर ही अपनी कृपा बरसाते हैं। इस राशि के जातकों पर अगर कोई परेशानी आती है तो बजरंगबली तुरंत ही उसका निवारण कर देते हैं। इस राशि के लोगों की अपनी इच्छाशक्ति और ध्यान केन्द्रित करने की क्षमता बहुत ही मजबूत होती है। हनुमान जी के आशीर्वाद से मेष राशि वाले अपनी बुद्धि कौशल और चतुराई भरी चाल से धन प्रवाह को अपने तिजोरी में समेटने में माहिर होते हैं।