फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशि के अनुसार जानें किस राशि वाले बनेंगे आपके गहरे दोस्त

Fri, 29 Nov 2019 10:24 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
राशि अनुसार दोस्त
गहरी दोस्ती बहुत ही खूबसूरत रिश्ता होता है। यह रिश्ता हमारे सुख-दुख का साथी होता है, पर हर कोई हमारा अच्छा दोस्त नहीं हो सकता है। कई बार हम चकाचौंध में आकर किसी को अपना दोस्त मान लेते हैं, लेकिन अक्सर ऐसी दोस्ती टूट जाया करती हैं। ऐसे में हमें अपनी राशि के अनुसार दोस्त बनाने चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में राशियों के बीच संबंधों को बताया गया है। इनमें मित्रता शत्रुता और सम भाव देखने को मिलता है। इसलिए जिस राशि के लोग हमारी राशि के अनुकूल होते हैं उनके साथ हमारी गहरी दोस्ती बनती है। आइए राशि के अनुसार जानते हैं किस राशि के दोस्त बनते हैं आपके घनिष्ठ मित्र।
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष
मेष राशि वालों के लिए सबसे अच्छे मित्र सिंह और धनु राशि के होते हैं। जबकि मिथुन, तुला और कुंभ राशि के व्यक्तियों के साथ इनकी दोस्ती सामान्य रहती है।
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृष
वृष राशि वालों की दोस्ती कर्क, वृश्चिक एवं मीन राशि वालों के साथ सामन्य रहती है जबकि कन्या और मकर राशि के व्यक्तियों के साथ इनकी दोस्ती गजब की होती है।

4 of 13
rashi
मिथुन
मिथुन राशि के लोगों की दोस्ती तुला एवं कुंभ राशि वालों से अच्छी रहती है। जबकि धनु, मेष और सिंह राशि वालों के साथ इनकी मित्रता सामान्य रहती है।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क
कर्क राशि वालों की मित्रता वृष, कन्या और मकर राशि वालों के साथ सामान्य रहती है। जबकि मंगल की वृश्चिक और मीन राशि वाले व्यक्तियों के साथ इनकी गहरी मित्रता होती है। 
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह
सिंह राशि के व्यक्तियों की दोस्ती मेष एवं धनु राशि के व्यक्तियों के साथ प्रगाढ़ होती है। वहीं मिथुन, तुला और कुंभ राशि के व्यक्तियों के साथ ये सामान्य दोस्ती रखते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या
कन्या राशि वाले लोगों के अच्छे दोस्त वृष एवं मकर राशि के व्यक्ति होते हैं। जबकि कर्क, वृश्चिक एवं मीन राशि वाले लोगों के साथ इनकी दोस्ती कुल मिलाकर ठीक चलती है।

8 of 13
rashi
तुला
तुला राशि के लोगों की दोस्ती मिथुन एवं कुंभ राशि के व्यक्तियों के साथ खूब निभती है। जबकि मेष, सिंह व धनु राशि वाले व्यक्तियों के साथ भी इनकी दोस्ती अच्छी रहती है।

9 of 13
rashi
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के व्यक्तियों की दोस्ती कर्क, वृश्चिक, वृष, कन्या एवं मकर इन पांच राशि के लोगों के साथ अच्छी रहती है।

10 of 13
rashi
धनु
धनु राशि के लोगों की मेष और सिंह राशि के लोगों के साथ घनिष्ठ मित्रता रहती है जबकि मिथुन,तुला और कुंभ राशि के लोगों के साथ इनके अच्छे संबंध रहते हैं।

11 of 13
rashi
मकर
मकर राशि के लोगों की गहरी दोस्ती कन्या, वृष और कर्क राशि वालों के साथ रहती है। जबकि मीन राशि के लोगों के साथ भी इनकी दोस्ती अच्छी रहती है।

12 of 13
rashi
कुंभ
मिथुन व तुला राशि वाले कुंभ राशि के लोगों के अच्छे मित्र होते हैं। इनके साथ दोस्ती लंबे समय तक कायम रहती है जबकि मेष, सिंह और धनु राशि वालों के साथ दोस्ती सामान्य रहती है।
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन
मीन राशि वालों की गहरी दोस्ती कर्क व वृश्चिक राशि वालों के साथ होती है। वहीं वृष, कन्या, मकर राशि वालों के साथ इनकी दोस्ती सामान्य होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें