Shami Plant Benefits: हिंदू धर्म में पौधों की विशेष मान्यता है। घर में पेड़-पौधे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पेड़-पौधों को लगाने से परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती हैं। हालांकि, कुछ पौधे बेहद शुभ माने जाते हैं। जिसमें शमी के पौधे का नाम शामिल है। शमी के पौधे को घर में रखने पर शनि दोष से मुक्ति पाई जा सकती है। इसके अलावा भगवान शिव को भी शमी का पौधा अत्यंत प्रिय है। ये पौधा घर में धन दौलत लाता है। इसलिए इसे धन आकर्षित वाला पेड़ कहा गया है। इसके पत्तों का इस्तेमाल भगवान गणपति और देवी दुर्गा की पूजा के लिए किया जाता है।
नवरात्रि के दसवें दिन यानी विजयादशमी पर इसकी विशेष रूप से पूजा की जाती हैं। ये भी कहा जाता है कि रावण के खिलाफ युद्ध शुरू करने से पहले, भगवान राम ने एक शमी के वृक्ष की पूजा की थी। तब से लेकर आजतक इसे लाभदायक माना जाता है। इसी कड़ी आइए जानते हैं शमी के पौधे के ज्योतिषी लाभ क्या है।