ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रहों में सूर्यदेव को राजा माना जाता है। रविवार को सूर्य का दिन माना गया है। कुंडली में सूर्य बलवान होने से व्यक्ति उच्च पद को प्राप्त करता है। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। मान सम्मान और यश में वृद्धि होती है। लेकिन जिनकी कुंडली में सूर्य की स्थिति ठीक नहीं रहती है, उन्हें कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जीवन में परेशानियां बनी रहती हैं। लेकिन रविवार के दिन कुछ उपाय करने से आप सूर्य को मजबूत कर सकते हैं।