फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार के दिन ये उपाय करने से घर में आएगी सुख-समृद्धि, होगा भाग्योदय

Sat, 08 Aug 2020 07:19 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शनिवार के दिन करें ये उपाय(प्रतीकात्मक तस्वीर)
कभी-कभी हर संभव प्रयास करने पर भी हम किसी कार्य में सफल नहीं हो पाते हैं, बहुत मेहनत करने पर भी उसका पूरा फल प्राप्त नहीं होता है। जिसके पीछे कई कारण होते हैं जैसे भाग्य का साथ न देना, ग्रहों की दृष्टि सही न होना आदि कई कारणों से हमें सफलता प्राप्त नहीं होती है, परिवार मे कलह की स्थिति भी बन जाती है, हर व्यक्ति कोशिश करता है कि घर में सुख-शांति बनी रहे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार को कुछ उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि के साथ भाग्योदय भी होगा। और मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। जानते हैं शनिवार के दिन के उपाय
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पीपल के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।
शनिवार के दिन एक लोहे का पात्र लेकर उसमें जल, गुड़, तिल, घी एवं दूध मिला लें, उसके बाद उस जल को पीपल के वृक्ष की जड़ में डाल दें। यह उपाय 40 दिन तक करना चाहिए, कहते हैं ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है और मां लक्ष्मी स्थायी रूप से निवास करती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
राहु और केतु की दशा सही करने के लिए शनिवार को करें उपाय(प्रतीकात्मक तस्वीर)
अगर आपकी कुंडली में राहु-केतु की दशा खराब है, और आप परेशानियों का सामना कर रहें हैं, तो शनिवार के दिन एक छोटे से काले पत्थर के तिल के तेल में डुबोकर 7 बार अपने ऊपर से वारकर उस पत्थर को आग में डाल दें और जब आग बुझ जाए तो ठंडा होने पर उस पत्थर को किसी सूखे कुएं में डाल दें, माना जाता है कि ऐसा करने से ग्रह शांत होते हैं।

4 of 5
कर्ज से मुक्ति के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
अगर आप कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं तो शिवलिंग पर यह मंत्र बोलते हुए मसूर की दाल अर्पित करें। 
‘ओम ऋण मुक्तेश्वर महादेवाय नमः’ मंत्र बोलते 
यह उपाय शनिवार और मंगलवार के दिन करें। ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंदे डालकर स्नान करें(प्रतीकात्मक तस्वीर)
किसी काम में सफलता पाने के लिए मेहनत के साथ भाग्योदय होना भी आवश्यक होता है। शनिवार के दिन कपूर के तेल की कुछ बूंदे पानी में मिलाकर उससे स्नान करें। इससे भाग्योदय होता हैं। और आप पूरे दिन तरोताजा महसूस करते हैं जिससे आप अपने काम को सही तरह से कर पाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें