फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली 2021: आज है दिवाली, आज करें रोटी के यह 7 उपाय, मिलेगा धन-वैभव चमकेगी किस्मत

Thu, 04 Nov 2021 06:05 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
दिवाली पर करें रोटी के ये उपाय - फोटो : self
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या यानि आज रोशनी का त्योहार दिवाली मनाया जा रहा है। मान्यता है इस दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग कई उपाय करते हैं। अगर आप समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कोई भी उपाय करते समय मन में श्रद्धा होना। वैदिक मान्यताओं के आधार पर रोटी से जुड़े कुछ लोकप्रिय उपाय भी प्रचलित हैं। कई लोग टोटकों पर विश्वास करते हैं , ऐसा ही माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने का एक उपाय रोटी का है। वैसे भी वैदिक सनातन संस्कृति में गाय को पहली रोटी खिलाने की परंपरा है। ऐसा करना शुभ माना गया है और शुभ फल प्राप्ति के लिए यह विशेष उपाय भी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली से जुड़े तमाम ग्रहों के दोषों को दूर करने के लिए रोटी से जुड़े उपाय बताए गए हैं। दिवाली पर रोटी के यह उपाय आपकी धनसंपदा में बढ़ोत्तरी करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 8
कहानी विश्व के सबसे बड़े आईलैंड की जहां पर नहीं है एक भी चीटी - फोटो : Istock
आइए जानते हैं कि दिवाली पर रोटी के ये सरल प्रभावी टोटके जो आपको धन संपदा प्रदान करेगा-

काली चीटियों को खिलाएं रोटी

मान-सम्मान पाने के लिए आपको दिवाली पर काली चीटियों को रोटी खिलानी चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की आप पर कृपा होगी और आपके घर में धन के भंडार भरे रहेंगे। 
विज्ञापन

3 of 8
दिवाली पर करें रोटी के ये उपाय - फोटो : istock
आर्थिक कष्ट दूर करे ये उपाय 

दिवाली के दिन सुबह-सुबह जब भी रोटियां बनाई जाएं। उस समय पहली रोटी के चार बराबर भाग कर लें। इनमें से एक भाग गाय को दें, दूसरा भाग काले कुत्ते को देना है, तीसरा भाग कौओं के लिए निकालना है और चौथा भाग घर के पास किसी चौराहे पर रखकर आना है। ऐसा करने से आर्थिक कष्ट दूर होंगे और बिगड़े काम बनने लगेंगे।

4 of 8
रोटी के टोटके
रोटी के इस उपाय से खुलेगी किस्मत 

यदि बहुत मेहनत के बावजूद आपको कार्य में सफलता नहीं मिल रही है तो आप दिवाली के दिन रोटी में चीनी डालकर चीटियों को खिला दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी। इससे आपकी किस्मत खुल जाएगी।
विज्ञापन

5 of 8
cow food
घर में आएगी समृद्धि 

धनप्राप्ति के लिए दिवाली के दिन खाना बनाते समय एक रोटी गाय के लिए निकालें। इससे घर में समृद्धि आएगी।
विज्ञापन

6 of 8
Cow
कच्ची दाल रख डालें रोटी 

दिवाली के दिन तीन तरह की कच्ची दाल रोटी में रखकर गाय को खिलानी चाहिए। इससे ग्रह दोषों से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 8
मखाना खीर रेसिपी - फोटो : iStock
चावल की खीर में रोटी 

दिवाली के दिन चावल की खीर बनाकर उसमें रोटी का चूरा बनाकर उसमें डाल लें और इस खीर रोटी के चूरे को कौओं के लिए घर की छत पर रख दें। इस उपाय से आपके घर में रहने वाले सदस्यों पर पितृ देवताओं की विशेष कृपा होगी। पितर देवता की कृपा से ही धन संबंधी कार्यों में भी विशेष सफलता प्राप्त होती है।
विज्ञापन

8 of 8
दिवाली पर करें रोटी के ये उपाय - फोटो : istock
बाधाओं को दूर करेगा रोटी का यह सफल उपाय 

यदि तमाम प्रयासों के बावजूद सफलता आपके हाथ नहीं लग रही है तो दिवाली के दिन किया गया रोटी का यह उपाय आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। काम में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए रोटी और चीनी को मिलाकर छोटे-छोटे टुकड़े चीटियों के खाने के लिए उनके बिल के आस-पास डालें। इस उपाय से आपकी बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें