फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2020: 5 जून को लगेगा चंद्र ग्रहण, भारत में ऐसा दिखाई देगा ग्रहण

Wed, 03 Jun 2020 10:31 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
चंद्र ग्रहण 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
Chandra Grahan 2020: इस 5 जून को उपच्छाया चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह इस वर्ष का दूसर चंद्र ग्रहण है जो भारत में दृश्य होगा। भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण 5 जून की रात 11 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और 6 जून की रात 2 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। भारत में उपच्छाया चंद्र ग्रहण कैसा दिखाई देगा और क्या यह सामान्य चंद्र ग्रहण से अलग होगा। आइए इन सब बातों को जानते हैं विस्तार से।
 
विज्ञापन

2 of 8
चंद्र ग्रहण 2020 - फोटो : पेक्सेल्स
भारत में ऐसा दिखाई देगा उपच्छाया चंद्र ग्रहण? 
उपच्छाया चंद्र ग्रहण को केवल टेलीस्कोप के माध्यम से ही देखा जा सकेगा। दरअसल उपच्छाया चंद्र ग्रहण में चंद्रमा की एक धुंधली सी परत नजर आती है। इस घटना में चंद्रमा के आकार पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 8
चंद्र ग्रहण 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
क्या होता है उपच्छाया चंद्र ग्रहण
खगोल विज्ञान के अनुसार कोई भी चन्द्र ग्रहण जब भी आरंभ होता है तो ग्रहण से पहले चंद्रमा पृथ्वी की परछाई में प्रवेश करता है जिससे उसकी छवि कुछ मंद पड़ जाती है तथा चंद्रमा का प्रभाव मलीन पड़ जाता है। इसे उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहते हैं। इस घटना को नग्न आंखों के द्वारा नहीं देखा जा सकता है। सामान्य चंद्र ग्रहण की तरह उपच्छाया चंद्र ग्रहण बहुत अधिक प्रभावशाली नहीं होता है।  

4 of 8
चंद्र ग्रहण 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रहण से जुड़ी मान्यताएं
ग्रहण से जुड़ी मान्यताएं कहती हैं कि ग्रहण लगना अशुभ होता है। ग्रहण के दौरान लगने वाला सूतक काल एक अशुभ अवधि है जिसमें कई तरह के शुभ कार्यों को करना वर्जित माना गया है। सूतक काल ग्रहण लगने से नौ घंटे पूर्व ही लग जाता है और ग्रहण समाप्ति के साथ ही खत्म होता है। 
विज्ञापन

5 of 8
गर्भवती महिलाएं रखें विशेष सावधानी - फोटो : shutterstock
गर्भवती महिलाएं रखें विशेष सावधानी
सूतक काल में गर्भवती महिलाओं को अपना खास ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान उन्हें चाकू-छुरी अथवा तेज धार वाले औजारों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें घर से भी बाहर भी नहीं निकलना चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 8
चंद्र ग्रहण - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2020 में लगने वाला तीसरा चंद्र ग्रहण 
इस साल का तीसरा चंद्र ग्रहण 5 जुलाई 2020 को लग रहा है। इस ग्रहण का समय सुबह 8 बजकर 37 मिनट से शुरु होगा और 11 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। साल का तीसरा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। 
विज्ञापन

7 of 8
चंद्र ग्रहण 2020 - फोटो : SOCIAL MEDIA
2020 में चौथा चंद्र ग्रहण 
30 नवंबर को साल का आखिरी और चौथा चंद्र ग्रहण लगेगा। इस चंद्र ग्रहण का समय दोपहर 1 बजकर 2 मिनट से प्रारंभ होगा और शाम 5 बजकर 23 मिनट तक प्रारंभ होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा।
विज्ञापन

8 of 8
चंद्र ग्रहण 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
इस स्थिति में लगता है चंद्र ग्रहण
खगोल विज्ञान के अनुसार चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है। इस घटना में पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है फिर चंद्रमा तक सूर्य का प्रकाश नहीं पहुंच पाता है। इसे ही चंद्र ग्रहण कहते हैं। वहीं धार्मिक आस्था के अनुसार ग्रहण का कारण राहु और केतु को माना जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें