फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan Date & Time 2020: आज दिखेगा उपच्छाया चंद्रग्रहण, जानें भारत में दिखने का समय

Fri, 05 Jun 2020 04:52 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
चंद्रग्रहण 2020:5 जून को लगने वाला यह ग्रहण उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा।
Chandra Grahan Date & Time 2020: शुक्रवार, 5 जून आज साल का दूसरा चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। इससे पहले 10 जनवरी को चंद्रग्रहण लगा था। 5 जून के बाद इसी महीने की 21 तारीख को सूर्यग्रहण लगेगा जिसे भारत में देखा जा सकेगा। ग्रहण एक खगोलीय घटना है जिसका ज्योतिषशास्त्र में विशेष महत्व होता है। 5 जून को लगने वाला यह ग्रहण उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा। यानी चंद्रमा पर मात्र एक धुंधली सी छाया पड़ेगी। साल का यह दूसरा चंद्रग्रहण कैसा दिखेगा, कब होगा और भारत में देखा जा सकेगा या नहीं। आइए जानते हैं चंद्रग्रहण की सारी डिटेल...
 

चंद्र ग्रहण में छोटा सा दान, बनाएगा धनवान : 5 जून 2020
विज्ञापन

2 of 11
chandra grahan
5 जून को कितने बजे लगेगा चंद्रग्रहण
चंद्रग्रहण शुक्रवार 5 जून की रात 11 बजकर 16 मिनट से आरंभ हो जाएगा जो 6 जून, शनिवार को 2 बजकर 34 मिनट में समाप्त होगा। 12 बजकर 54 मिनट में ग्रहण का प्रभाव सबसे ज्यादा रहेगा।

Lunar Eclipse 2020: चंद्र ग्रहण का धार्मिक कारण, राहु-केतु की वजह से लगता है ग्रहण
 
विज्ञापन

3 of 11
chandra grahan
उपच्छाया चंद्र ग्रहण क्यों
5 जून को होने वाला चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा। उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने के कारण चांद के आकार में किसी भी प्रकार का कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसमें सिर्फ चांद मटमैल जैसा हो जाएगा। ज्योतिष में इस घटना को ग्रहण नहीं कहा जाता इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। चंद्रग्रहण में सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है। उपच्छाया चंद्र ग्रहण में जब पृथ्वी की छाया वाले क्षेत्र में चंद्रमा आ जाता है और चंद्रमा पर पड़ने वाली सूर्य की रोशनी बहुत ही कम पड़ती प्रतीत होती है। इसे ही उपच्छाया चंद्रग्रहण कहते हैं।

चंद्र ग्रहण के अवसर पर कराएं चंद्र गायत्री मंत्रों का जाप , घर होगा धन - समृद्धि से संपन्न - 1000 मंत्र : 5 जून 2020

4 of 11
chandra grahan
कहां-कहां दिखाई देगा यह ग्रहण
भारत समेत यह चंद्रग्रहण एशिया,यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में देखा जा सकेगा। लेकिन इसमें चांद के आकार में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिलेगा सिर्फ चांद थोड़ा सा मटमैला रंग का दिखाई देगा।
विज्ञापन

5 of 11
इस उपच्छाया चंद्रग्रहण का धार्मिक असर
ज्योतिष के अनुसार इस उपच्छाया चंद्र ग्रहण में चांद पर मात्र पृथ्वी की छाया पड़ेगी जिस कारण इसे ग्रहण की श्रेणी में नहीं आता है इसलिए धार्मिक और सामान्य कामकाज करने में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन

6 of 11
चंद्रग्रहण
नहीं लगेगा सूतक 
इस उपच्छाया चंद्र ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होगा। ग्रहण का किसी भी तरह का बुरा प्रभाव न पड़ने के कारण सूतककाल नहीं लगेगा। सूतक काल का समय अशुभ माना जाता है। सूर्य ग्रहण में 12 घंटे पहले से सूतककाल शुरू हो जाता है और चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक 9 घंटे पहले आरंभ हो जाता है। 
विज्ञापन

7 of 11
चंद्रग्रहण 2020
ग्रहण में नहीं होता शुभ कार्य
शास्त्रों के अनुसार जब ग्रहण होता है उस दौरान किसी भी तरह का कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता। ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप कर भगवान का स्मरण किया जाता है और ग्रहण होने के बाद गंगा स्नान कर पूरे घर में गंगाजल छिडका जाता है।

8 of 11
दूसरी बार लग रहा है उपच्छाया चंद्रग्रहण
यह साल का दूसरा उपच्छाया चंद्रग्रहण है। इससे पहले 10 जनवरी को भी उपच्छाया चंद्रग्रहण लगा था। उपच्छाया चंद्रग्रहण में जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया वाले भाग में आ जाता है फिर चंद्रमा पर पड़ने वाली सूर्य की रोशनी कटी से लगती है। इसी को उपच्छाया चंद्रग्रहण कहते हैं।
 

9 of 11
chandra grahan
30 दिन के अंतराल में 3 ग्रहण
इस बार 30 दिनों के अंतराल में तीन ग्रहण लगेगा। 5 जून की चंद्रग्रहण, फिर 21 जून को सूर्य ग्रहण और 5 जुलाई को चंद्रग्रहण लगेगा।

10 of 11
Chandra Grahan 2020
इस राशि वाले रहें सतर्क
यह चंद्रग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा। जब 5 जून की रात को  11 बजकर 16 मिनट से ग्रहण लगेगा तब उस दौरान चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा। ऐसे में वृश्चिक राशि के लोग सतर्क रहें और ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए भगवान का जाप करें।
 
विज्ञापन

11 of 11
चंद्रग्रहण
ऐसे देखा जा सकेगा ग्रहण
सूर्य ग्रहण की अपेक्षा चंद्रग्रहण को आसानी से देखा जा सकता है। इस उपच्छाया चंद्र ग्रहण को टेलिस्कोप की सहायता से देखने पर चंद्र बहुत ही खूबसूरत नजर आएगा। इसके अलावा आप सोलर फिल्टर वाले चश्मों से भी इस उपच्छाया चंद्रग्रहण को देखा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें