फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज सुबह उठकर करेंगे ये काम, मिलेगी मान-प्रतिष्ठा और धन-समृद्धि, ग्रह भी देंगे शुभफल

Wed, 26 May 2021 08:13 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
हर व्यक्ति चाहता है कि सुबह की शुरूआत बहुत अच्छी हो और पूरा दिन अच्छा जाए, क्योंकि माना जाता है कि जब सुबह सकारातमकता भरी हो तो पूरा दिन अच्छी गुजरता है, इसलिए ज्यादातर लोग चाहते हैं कि सुबह के समय ऐसा कुछ न हो जिससे की सुबह नकारात्मकता भरी हो। शास्त्रों में कई ऐसी बातें बताई गई हैं जिन्हें ध्यान में रखा जाए तो सुबह तो अच्छी होती है पूरा दिन भी अच्छा जाता है। इसके साथ ही आपके जीवन की परेशानियां दूर होने के साथ ही तरक्की और धन-समृद्धि प्राप्त होती है। तो चलिए जानते हैं कि सुबह उठकर कौन से कार्य करना रहता है सही।
विज्ञापन

2 of 7
केसर या हल्दी का तिलक लगाएं (सांकेतिक तस्वीर)
ऐसा करने से गुरु की मिलती है कृपा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रातःकाल पूजा करने के बाद हल्दी या केसर का तिलक लगाकर ही घर से बाहर निकलना चाहिए। इससे आपका पूरा दिन अच्छा जाता है और तरक्की के योग बनते हैं क्योंकि इससे बृहस्पतिदेव की कृपा प्राप्त होती है। कुंडली में गुरू मजबूत होता है जिससे आपको कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।
विज्ञापन

3 of 7
सूर्य को जल दें (सांकेतिक तस्वीर)
रोज सुबह दें सूर्य को जल
ज्योतिष के अनुसार रोज सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करने के पश्चात उगते सूर्य को जल देना चाहिए। इससे आपका सूर्य मजबूत होता है, जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होती है। आपको हड्डियों और आंखों से जुड़ी समस्याओं से मुक्ति प्राप्त होती है।

4 of 7
पीपल वृक्ष में जल अर्पित करना चाहिए (सांकेतिक तस्वीर)
पीपल में जल देना
हिंदू धर्म में पीपल को देव वृक्ष माना गया है इसलिए पीपल की पूजा का प्रावधान है। प्रतिदिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करने के पश्चात पीपल को जल अवश्य चढ़ाना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार पीपल की पूजा करने से शनि व राहु दोष के कुप्रभावों से मुक्ति प्राप्त होती है। शास्त्रों के अनुसार पीपल में श्री हरि विष्णु का वास भी माना जाता है। यदि आप प्रतिदिन पीपल में जल देते हैं तो आपके जीवन के दुख दूर होते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
दुर्गा सप्तशती पाठ करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
ये पाठ करने से दूर होते हैं सभी कष्ट
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि प्रातःकाल दुर्गा सप्तशती के कवच, कीलक, अर्गला स्तोत्र का पाठ किया जाए तो कुंडली में बुध और शुक्र की स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही मां दुर्गा के आशीर्वाद से आपके जीवन के सभी कष्ट और परेशानियां दूर होती हैं और आपके कार्य पूर्ण होते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
मंत्र जाप करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
महामृत्युंजय मंत्र का जाप
धार्मिक मान्यता के अनुसार महमृत्युंजय मंत्र का जाप करने से असाध्य रोग भी दूर हो जाते हैं। इसके साथ ही इसके कई अन्य लाभ भी प्राप्त होते हैं। प्रातःकाल महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना बहुत उत्तम माना गया है। शास्त्रों के अनुसार इससे भगवान शिव के आशीर्वाद के साथ-साथ चंद्र, मंगल, राहु, केतु और शनि के बुरे प्रभावों के मुक्ति मिलती है। इन ग्रहों के शुभ फल देने के कारण आपके जीवन को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है साथ ही सभी समस्याएं स्वतः ही धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
तुलसी पूजा
हिंदू धर्म में तुलसी पूजन का बहुत महत्व माना गया है। हमारे बड़े बुजुर्ग पुराने समय से ही तुलसी पूजा करते आए हैं। पहले के समय में हिंदू धर्म को मानने वाले प्रत्येक घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगा होता था। प्रतिदिन सुबह उठकर स्नानादि करने के पश्चात तुलसी में जल देकर उसकी पुजा करनी चाहिए। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही बुध और बृहस्पति शुभ फल प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें