फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को करें ये उपाय सूर्य देव देंगे सुख-समृद्धि और सफलता का आशीर्वाद

Sun, 18 Oct 2020 07:03 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सूर्य देव को प्रसन्न करने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सूर्य से ही पूरी पृथ्वी पर प्रकाश है। जिसके कारण जीवन संभव है। सूर्य देव ही कलयुग के समय में एकमात्र दृश्य देवता हैं। रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित किया जाता है, इस दिन उनकी पूजा करने से वे प्रसन्न होते हैं। ज्योतिष में सूर्य को बहुत महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। इसलिए अगर आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर है तो मानहानि की संभावना रहती है। पिता और गुरु से संबंध खराब होते हैं। रविवार के दिन सूर्य की पूजा से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है। जिससे जातक को बल और ऊर्जा प्राप्त होती है। घर में सुख-समृद्धि आती है। जानिए सूर्य नारायण का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए रविवार के दिन क्या करें।
विज्ञापन

2 of 5
माता पिता की सेवा करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जो लोग अपने माता-पिता गुरुजनों और बड़ो का सम्मान करते हैं। सूर्य देव उनसे प्रसन्न होते हैं। इसलिए हमेशा अपने से बड़ो का सम्मान करना चाहिए और माता-पिता की सेवा करनी चाहिए। अपने पिता का हृदय कभी नहीं दुखाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
सूर्य को जल अर्पित करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सूर्य देव को प्रसन्न करने और कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए सबसे आसान उपाय है उन्हें जल अर्पित करना। जो लोग नियमित रुप से या हर रविवार को सूर्य देव को जल अर्पित करते हैं। उनके जीवन से दरिद्रता दूर होती है। रविवार को जल में थोड़ा सा गुड़ मिलाकर उगते हुए सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए।

4 of 5
सूर्य को मजबूत बनाने के लिए आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
रविवार के दिन आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ बहुत प्रभावशाली माना गया है। इस पाठ को करने से सभी प्रकार के कष्ट और रोगों से मुक्ति मिलती है। उगते हुए सूर्य के समक्ष आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूर्य देव को लाल रंग के पुष्प अर्पित करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अगर आपके काम में बाधाएं आ रही हैं, तो लाल या सफेद कमल फूल को सूर्य देव की पूजा में उपयोग करना चाहिए। सूर्य को मजबूत करने के लिए रविवार के दिन व्रत करना चाहिए। इससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होती है, कार्यों में सफलता मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें