बुद्ध पूर्णिमा की रात सुपरमून दिखाई दे रहा है। दुनिया के कई देशों में इसकी खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। दरअसल आज, चंद्रग्रहण, ब्लडमून और सुपरमून तीनों एक साथ नजर आए। यह खगोलीय घटना छह साल बाद हुई है, जिसको लेकर दुनियाभर के वैज्ञानिकों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। सुपर मून में चंद्रमा का आकार सामान्य पूर्णिमा की तुलना में कुछ बड़ा और अधिक चमकदार नजर आता है।