फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोई हुई किस्मत को भी जगा सकते हैं ये आसान से उपाय, धन-धान्य से भरा रहता है आपका घर

Thu, 01 Apr 2021 08:40 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
कभी-कभी परिस्थितियां इतनी विरुद्ध हो जाती हैं कि व्यक्ति को लगने लगता है कि जैसे दुर्भाग्य उसका पीछा ही नहीं छोड़ रहा है। आज के भौतिकवादी व्यक्ति के जीवन में सबसे ज्यादा समस्या धन की तंगी होने पर आती हैं। ऐसी परिस्थिति में मनुष्य के मन में यह प्रश्न उठता है कि वह कैसे दरिद्रता और दुर्भाग्य से अपना पीछा छुड़ाए। ज्योतिष शास्त्र में दरिद्रता और दुर्भाग्य को दूर करने के लिए कई कारगर उपाय बताए गए हैं। जानते हैं ये आसान उपाय जो आपकी धन संबंधी समस्याओं को दूर करते हैं और आपके घर में आर्थिक समृद्धि आती है।
विज्ञापन

2 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
यदि आपके जीवन में धन संबंधी दिक्कतें आ रही हैं तो
अपनी तिजोरी में 9 लक्ष्मीकारक कौड़ियां और एक तांबे का सिक्का रखें। इससे आपके घर में धन की बरकत होती है और आपकी तिजोरी हमेशा धन से भरी रहती है।
विज्ञापन

3 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
प्रतिदिन निकालें गाय और कुत्ते के लिए भोजन
भोजन बनाते समय सबसे पहली रोटी गाय और कुत्ते के लिए निकालनी चाहिए, लेकिन ध्यान रखें कि गाय और कुत्ते को सदैव ताजी रोटी ही खिलाएं। इससे आपके घर में अन्न और धन की बरकत बनी रहती है। आपको कभी भी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। ग्रहों दोष के कारण आने वाली समस्याओें से भी मुक्ति मिलती है।

4 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
दरिद्रता और परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए उपाय
शनिवार के दिन अपने पलंग के नीचे एक बर्तन में सरसों का तेल रखें। अगले दिन उस तेल में उड़द की दाल के गुलगुले बनाकर कुत्तों को खिलाएं इसके अलावा सरसों के तेल में बना हुआ भोजन जरूरतमंदों को खिलाएं। इससे आपका दुर्भाग्य दूर होता है और आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
money
माह के प्रथम महीने बुधवार को रात में कच्ची हल्दी की गांठ भगवान कृष्ण को अर्पित करें। अगले दिन प्रातः उठकर स्नानादि करके भगवान कृष्ण की पूजा करें और उस हल्दी की गांठ को पीले धागे या पीले कपड़े में बांधकर अपनी दाहिनी भुजा में बांध लें। मान्यता है कि इससे आपका दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदलने लगता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें