फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2022 Upay: आज है अक्षय तृतीया, धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय, सुख-समृद्धि से भरा रहेगा घर

Tue, 03 May 2022 10:27 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
अक्षय तृतीया पर धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय - फोटो : akshaya tritiya
Akshaya Tritiya 2022: आज यानी 03 मई 2022, दिन मंगलवार को अक्षय तृतीया है। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का बहुत ही खास महत्व होता है। पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। किसी भी मांगलिक कार्यों के लिए इस तिथि को बहुत शुभ माना जाता है। यही वजह है कि लोग अक्षय तृतीया के दिन विवाह, गृह प्रवेश, नया व्यापार, धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ आदि करते हैं। वहीं सोना खरीदने के लिए भी ये तिथि सबसे शुभ मानी जाती है। साथ ही दीपावली की ही तरह इस दिन भी मां लक्ष्मी की पूजा करने से उनकी असीम कृपा बरसती है और जीवन धन-धान्य से भरा रहता है। इस दिन प्रात: काल स्नान करके मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी और विष्णु भगवान की पूजा-अर्चना करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही अक्षय तृतीया पर कुछ उपाय भी बेहद शुभ फल देने वाले होते हैं। ऐसे में चलिए आज जानते हैं धन-धान्य के लिए अक्षय तृतीया पर कौन से उपाय करने चाहिए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
अक्षय तृतीया पर धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय - फोटो : akshaya tritiya
धन प्राप्ति के लिए उपाय
अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी को गुलाबी फूल अर्पित करें। इसके अलावा नई स्फटिक की माला अर्पित करें। यदि नई माला न मिले तो पुरानी स्फटिक की माला को गंगाजल में धोकर अर्पित कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
अक्षय तृतीया पर धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय - फोटो : akshaya tritiya
इसके बाद उसी माला से "ऊं ह्रीं श्रीं लक्ष्मी वासुदेवाय नमः:" मंत्र का 108 बार जाप करें। इसके बाद माला को गले में धारण कर लें, लेकिन रोजाना रात को सोने से पहले उसे उतार दें और सुबह स्नान करके फिर पहन लें। ऐसा करने से जीवन में धन-समृद्धि का प्राप्ति होगी।

4 of 7
अक्षय तृतीया पर धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय - फोटो : akshaya tritiya
इसके अलावा अक्षय तृतीया के दिन गुलाबी वस्त्र धारण कर स्फटिक या मोती की माला से इस "ह्रीं क ए इ ल ह्रीं ह स क ह ल ह्रीं स क ल ह्रीं" मंत्र का जाप करें। ऐसा करने के निश्चित रूप से धन-समृद्धि की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन

5 of 7
अक्षय तृतीया पर धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय - फोटो : istock
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए उपाय
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अक्षय तृतीया के दिन मां गौरी और भगवान शिव की उपासना करें। इस दिन संपूर्ण शिव परिवार की उपासना करना भी काफी शुभ होता है।  
विज्ञापन

6 of 7
अक्षय तृतीया पर धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय - फोटो : iStock
पूजा के दौरान फूलों की एक माला इस तरह से अर्पित करें कि वो मां गौरी और भगवान शिव के गले में आ जाए। साथ ही इस दिन स्त्रियां मां गौरी को सिंदूर अर्पित कर "ऊं गौरीशंकराय नम:" मंत्र का 108 बार जाप करें और मां गौरी को अर्पित किए सिंदूर को सुरक्षित रख लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अक्षय तृतीया पर धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय - फोटो : iStock
इसके बाद नियमित रूप से स्नान के बाद इस सिंदूर का प्रयोग करें। ऐसा करने से आपका वैवाहिक जीवन सुखी होगा। वहीं पुरुष केवल पूजा करने के बाद मां गौरी और भगवान शिव से प्रार्थना करें। इससे वैवाहिक जीवन में खुशिंया बनी रहेंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें