करियर में सफलता तो हर कोई पाना चाहता है और उसके लिए पूरी मेहनत करनी पड़ती है बिना मेहनत के आप किसी भी क्षेत्र में सफलता नहीं पा सकते हैं। लेकिन अगर आप बार-बार असफल हो जाते हैं या मेहनत करने पर भी अनुकूल सफलता नहीं मिलती है तो आप रत्न पहन सकते हैं क्योंकि रत्न हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव डालते हैं। रत्न हमारे कमजोर ग्रहों को भी मजबूत करते हैं। रत्न धारण करना इस बात पर भी निर्भर करता है कि करियर के हिसाब से आपके लिए कौन सा रत्न सही रहेगा और आप किस क्षेत्र में सफलता पाना चाहते हैं। हर प्रोफेशन के लिए अलग रत्न धारण करना चाहिए। आइए जानते हैं कि कौन से प्रोफशन में करियर बनाने के लिए कौन सा रत्न धारण करना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 8
गोमेद रत्न
- फोटो : गोमेद रत्न
पुखराज देव गुरु बृहस्पति का रत्न माना गया है इसे पहनने से आपका बृहस्पति मजबूत होता है। यदि आप प्रशासनिक क्षेत्र में, राजनीति में, उच्च प्रशासनिक क्षेत्र में या फिर एक सफल न्यायाधीश बनना चाहते हैं, तो आपको पुखराज पहनना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Instagram
माणिक्य पहनने से सूर्य मजबूत होता है, क्योंकि माणिक्य सूर्य का रत्न है। इसे धारण करने से साहस में वृद्धि होती है। आप प्रशासनिक क्षेत्र में सफलता हासिल करना चाहते हैं तो आपको माणिक्य धारण करना चाहिए।
4 of 8
- फोटो : social media
मूंगा को मंगल ग्रह का रत्न माना गया है इसे मंगल के दिन धारण कर सकते हैं। जो लोग पुलिस या फौज में जाना चाहते हैं या तैयारी कर रहें हैं, उन्हें मूंगा धारण करना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 8
पन्ना के गहने
- फोटो : pixabay
पन्ना धारण करने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। इसलिए जो लोग बैंकिंग, इनकम टैक्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट, डॉक्टर आदि सेक्टर में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं उन्हें पन्ना धारण करना चाहिए। सरकारी नौकरी में तरक्की पाने के लिए माणिक और पन्ना पहनना अच्छा रहता है।
विज्ञापन
6 of 8
ओपल स्टोन
- फोटो : Social media
ओपल पहनने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है। जो लोग अभिनय जगत में करियर बनना चाहते हैं, फिल्म अभिनेता, प्रड्यूसर, गायक, डायरेक्टर बनना चाहते हैं उनके लिए ओपल धारण करना सही रहता है।
विज्ञापन
7 of 8
नीलम रत्न को पहनने के नियम
जो लोग मशीनों, तेल, पेट्रोल, डीजल या लोहे से जुड़ी हुआ व्यापार करते हैं उन्हें व्यापार में तरक्की के लिए नीलम धारण करना चाहिए। नीलम शनिग्रह का रत्न माना गया है।
गोमेद धारण करने से राजनीतिक, वकील आदि क्षेत्रों में सफलता हासिल होती है। यह बेहद आवश्यक है कि किसी भी रत्न को धारण करते समय किसी उच्च ज्योतिष की सलाह जरुर लेनी चाहिए।