फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishi Tips: बड़ा आसान है असली और नकली फर्टिलाइजर में पहचान करना, जानें क्या है तरीका

Mon, 15 Nov 2021 01:22 PM IST
संकल्प सिंह कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
भारत में कृषि की पैदावार को बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर फर्टिलाइजर का उपयोग किया जाता है। हालांकि देश के कुछ हिस्सों में खाद को लेकर काफी कमी देखने को मिलती है। इस कारण किसानों को घंटों लाइनों में खड़े होकर रासायनिक खाद को खरीदना पड़ता है। कई बार शॉर्टेज के चलते उनको फर्टिलाइजर मिल भी नहीं पाता, जिसका सीधा असर उनकी खेती की पैदावार पर पड़ता है। हालांकि इस चीज का फायदा उठाकर कुछ लोग रासायनिक खाद में मिलावट करके किसानों को नकली खाद बेच देते हैं। इस कारण किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी खास विधि के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी सहायता से आप फर्टिलाइजर की गुणवत्ता के बारे में जान सकते हैं। इस विधि की मदद से आपको पता चल जाएगा कि कौन सी खाद असली है और कौन सी नकली? आइए जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
आजकल बड़े पैमाने पर नकली खाद को बनाने का धंधा चल रहा है। बीते कुछ सालों के दौरान पुलिस ने अपनी छापेमारी में ऐसी कई फैक्ट्रियों को पकड़ा है, जो नकली खाद बनाने का गोरख धंधा कर रही थीं। इस कारण जब भी आप बाजार में फर्टिलाइजर को खरीदने के लिए जाएं, तो उस वक्त आपको कई बातों का ध्यान रखना चाहिए।  
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
असली और नकली खाद के विषय में आप बड़ी आसानी से जान सकते हैं। खाद को खरीदते वक्त उसके दानों को हाथों में लेकर उसके बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। इसके लिए आपको डीएपी के बारे में समझना होगा। डीएपी सख्त, दानेदार, भूरे और काले रंग का होता है। अगर आप इसे अपने नाखूनों से तोड़ने की कोशिश करते हैं, तो ये आसानी से नहीं टूटता है। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इनके दानों को चूने से रगड़ने पर बड़ी बुरी गंध आती है। वहीं अगर इन्हें प्लेट पर गर्म किया जाए तो डीएपी के दाने फूल जाते हैं। इस प्रक्रिया की मदद से आप खाद की गुणवत्ता के बारे में पता लगा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें