फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना दल ने पटेल जयंती मनाई

Sun, 06 Nov 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
पटेल जयंती मनाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 अपना दल के तत्वावधान में केनौना कुर्थिया में भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की 141 वीं जयंती एकता एवं अखंडता दिवस के रूप में मनाई गई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बाबू लाल कन्नौजिया की ने की।  
विज्ञापन

 जिला मीडिया सचिव डॉ. पीसी पटेल ने कहां की सरदार पटेल ने 565 रियासतों का विलय कराके अखंड भारत का निर्माण किया। इसके बाद भी सभी राजनैतिक दलों सरदार पटेल एवं कुर्मी समाज को सम्मान नहीं दिया। नेहरू मंत्री मंडल में गृह मंत्री होते हुए उन्हें भारत रत्न राजीव गांधी के बाद दिया गया।
जिला महा सचिव श्याम सुन्दर चौधरी ने कहां की सरदार पटेल किसान परिवार में पैदा हुए थे। उन्होंने बारडोली गुजरात में बड़ा किसान आंदोलन किया था, वे हमेशा किसानों एवं  कमजारो के हक के लिए लड़ते रहे। जिलाध्यक्ष बाबू लाल कन्नौजिया ने कहां की सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 ई श को नरियार गुजरात में हुआ था। उन्होंने अपनी बुद्धिमता और अदम्य साहस और कूट नीति के बल पर अंग्रेजों से भारत देश को आजाद कराया। संचालन जिला महासचिव श्याम सुंदर चौधरी ने किया।इस अवसर पर रामअजोर, राम चेत चौधरी, जितेंद्र कन्नौजिया, अभय प्रताप पटेल, अभिषेक पटेल, शंशाक पटेल, राम अजोर, राम करन चौधरी, रवींद्र पटेल, जगदीश पटेल, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें