फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून की स्नेह का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन

Sun, 10 Jan 2016 03:39 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून की महिला क्रिकेटर स्नेह राणा का चयन आस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में होने पर लिटिल मास्टर क्रिकेट क्लब ने खुशी जताई है।
विज्ञापन


31 जनवरी से सात फरवरी तक आस्ट्रेलिया में होने वाली तीन वन डे मैच में स्नेह हिस्सा लेंगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में स्नेह को एक बार फिर जगह मिलने पर दून में उनके क्लब लिटिल मास्टर क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


सिनौला गांव के पूर्व प्रधान भगवान सिंह राणा की बेटी स्नेह ने नौ वर्ष की उम्र में लिटिल मास्टर क्रिकेट क्लब से क्रिकेट खेलना शुरू किया। क्लब के कोच नरेंद्र शाह और किरण शाह ने स्नेह की प्रतिभा को तराशा। इससे पहले श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ स्नेह को टीम इंडिया में मौका मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें