फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकेले उत्तराखंड में हैं 292 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, सूची देखें

Tue, 17 Feb 2015 02:26 PM IST
अंशुल डांगी/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महीने की कवायद के बाद उत्तराखंड के खेल विभाग ने पूर्व और वर्तमान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की सूची तैयार कर ली है।
विज्ञापन


इसमें कुल 292 नाम शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के अलावा 2014 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को अब 21 फरवरी को सम्मानित किया जाएगा। पहले इसके लिए 20 फरवरी का दिन तय था। सूत्रों का कहना है कि अंतिम समय में इस सूची में कुछ और नाम जोड़े जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को जनवरी में सम्मानित करने की घोषणा की थी। लेकिन, खेल विभाग के पास खिलाड़ियों की सूची ही नहीं थी। अमर उजाला ने 9 जनवरी के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद निदेशालय स्तर से सभी जिलों से खिलाड़ियों का ब्यौरा जुटाया गया। एक महीने की कवायद के बाद सूची तैयार हो गई है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सूची में सबसे अधिक 49 खिलाड़ी एथलेटिक्स के हैं। जबकि बॉक्सिंग के 37, बैडमिंटन के 27, फुटबॉल के 20, पर्वतारोहण के 17, पावरलिफ्टिंग के 15, निशानेबाजी के 18, ताइक्वांडो व कराटे के 14-14, जूडो के 10 और हॉकी के 9 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं।

वहीं प्रदेश के कुल 16 खिलाड़ी और कोच राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। उप निदेशक खेल अजय अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास में सम्मान समारोह का आयोजन 21 फरवरी को सुबह 11 बजे से होगा।

इन्हें मिला है राष्ट्रीय ‌पुरस्कार

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता
पद्मश्री
हरीश सिंह रावत (अर्जुन अवार्ड भी), चंद्रप्रभा एतवाल(अर्जुन अवॉर्ड एवं तेनजिंग नार्गे पुरस्कार भी), जसपाल राणा(अर्जुन अवॉर्ड भी),

द्रोणाचार्य अवार्ड
हंसा मनराल शर्मा, रेनू कोहली, जयदेव सिंह बिष्ट

अर्जुन अवार्ड
हरी दत्त कापड़ी, पदम बहादुर मल्ल, सुरेंद्र सिंह वल्दिया, जेसी जोशी, सुरेंद्र सिंह कनवासी, डा. हर्षवंती बिष्ट

ध्यान चंद लाइफ टाइम अवार्ड - हरदयाल सिंह

तेनजिंग नार्गे पुरस्कार- लवराज सिंह धर्मशक्तू, रीना कौशल धर्मशक्तू, हरि राम

राज्य पुरस्कार विजेता
देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार
जसपाल राणा, स्व. त्रिलोक सिंह बसेड़ा
देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य अवॉर्ड
हरि सिंह थापा, नारायण सिंह राणा
विज्ञापन

ये हैं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की सूची

शतरंज- परिमार्जन नेगी
तीरंदाजी- संदीप कुमार डुकलान
किक बॉक्सिंग- रजनी देवी
टेनिस- ध्रुवपाल
वुडबॉल- अनिल कुमार
वाटर पोलो- उमेद सिंह
हैंडबाल- सुशीला राणा, वरुणी नेगी
कुश्ती- पवन शर्मा, सत्यव्रत कादियान
क्रिकेट- एकता बिष्ट, स्नेह राणा, कासिम अली, तारा रावत
कोर्फबॉल- शैलजा असवाल, मनोज भंडारी, विक्रांत
बॉडी बिल्डिंग- राहुल बिष्ट, तेजिंद्र सिंह, अमित क्षेत्री
स्की- विवेक कुमार पंवार, अनुसूया भुजवाण, कमल किशोर डिमरी
वालीबॉल- अरुण कुमार सूद, आर कामराज, मेहर सिंह
भारोतोलन- रीना कैंतुरा, कासिम अली, धीरेंद्र सिंह फर्स्वाण, जगजीत सिंह
कैनोइंग- अनुज सिंह, भूपेंद्र सिंह पुंडीर, सन्नी कुमार, गौरव तोमर, दिग्विजय सिंह नेगी
टेबल टेनिस- ललित मोहन जोशी, शबाली चेतन गुरुंग, प्रिंस विपिन, वीनू भूषण, नितिन पुरी, प्रदीप वालिया
बास्केटबॉल- विनोद बछानी, दिनेश कुमार, अमित रावत, विशेष भृगुवंशी, एनएस रावत, हरीश मोहन बंगारी
आईस स्केटिंग- अमित बेलवाल, प्रीति डिमरी, वंदना पंवार, निष्ठा पैन्यूली, श्रेय पैन्यूली, अश्विन राज, विनीता पंवार

बैडमिंटन- गंगोत्री टोलिया, पाकेंद्री गोयल, प्रेम कुमार, मनोज सरकार, मधुमिता बिष्ट, लक्ष्य सेन, चिराग सेन, रमाकांत शर्मा, कुहू गर्ग, सुरेंद्र सिंह पुंडीर, देवेंद्र लाल वर्मा, डीके सेन, वीबी अरोड़ा, जगमोहन सिंह फर्त्याल, बीबी गुप्ता, विजय कुमार भूटानी, राजेंद्र पाल, राधेश्याम गोयल, राधेलाल शर्मा, अल्का गुप्ता, पुनीता नागलिया, सुनील डंग, विनोद गुप्ता, एसके पटेट, अलकनंदा अशोक, अशोक कुमार, राजेश निझावन, सुरेश कर्नाटक

हॉकी- आरएस रावत, सैयद अली(दोनों ओलंपियन ), वंदना कटारिया, अंकित साह, दीपक जर्नादन वर्मा, ललित शाह, संजय बिष्ट, महेंद्र सिंह बोरा, हरिप्रिया रौतेला

पर्वतारोहण- ताशी, नुंग्शी, सुमन कुटियाल, हर्षमणी नौटियाल, चंचल सिंह, जगह सिंह नेगी, रतन सिंह चौहान, हरीश चंद्र सिंह, हुकुम सिंह पांगती, मोहन सिंह गुंज्याल

जूडो - सतीश कुमार शर्मा, सुचिका तरियाल, स्नेहा तरियाल, सविता गुरुंग, मेघा गोयल, तैविथा तरियाल, कमला रावत, संजय जोशी, हयात सिंह खेतवाल, अनुसूया प्रसाद ध्यानी

ताईक्वांडो- सुरेंद्र भंडारी, दीपा कोश्यारी, कनिका बिष्ट, गुंजन बाला, गजेंद्र परिहार, नेहा बेलवाल, महेंद्र परिहार, विक्रम भंडारी, लतिका भंडारी, राकेश सिंह परिहार, नरेश शर्मा, हरीश सिंह चौहान, नीरज मैनाली, मनीष सनवाल

कराटे- संजीव कुमार जांगड़ा, लक्ष्मण सिंह, करुणानिधि पांडे, कनुप्रिया भाटिया, विश्वनाथ राजपूत, भगवान सिंह रौथाण, राजेंद्र गुप्ता, वरिंदर सिंह महरौत, नीलेश जोशी, विपिन कुमार, विनय जोशी, रोहित चौहान, ऋषिपाल भारती, नितिन सिंह

फुटबॉल- राम बहादुर क्षेत्री(ओलंपियन ), अमर बहादुर गुरुंग, वीर बहादुर गुरुंग, सीबी थापा, कमल नयन बर्त्वाल, पुष्कर सिंह भंडारी, विक्रम सिंह बिष्ट, नितिन ज्याल, राजा रावत, शशांक रावत, मनीष मैठाणी, गौरव शर्मा, गौरव झिंग्वाण, अनुज नेगी, आशीष बिष्ट, राहुल नेगी, सौरभ रावत, अनिरुद्घ थापा, दीपेंद्र नेगी

पावर लिफ्टिंग- केसी सिंह बाबा, राजीव चौधरी, मुकेश पाल, बलदेव सिंह, गुरसेवक सिंह, फैयाज अहमद, मनीष कुमार, सुरेंद्र सिंह, राम सिंह, बलविंदर सिंह, श्याम सिंह राणा, मो. अकरम हुसैन अंसारी, स्वर्ण सिंह, अमित कुमार, भगवंत सिंह खोलिया

निशानेबाजी- अशोक कुमार शाही, हिमाद्री थपलियाल, शमशेर सिंह बिष्ट, सुषमा सिंह, सुभाष राणा, दिलराज कौर, अरुण सिंह, विराज सिंह, अल्भा ओबराय, प्रेरणा गुप्ता, समरजीत सिंह, मयंक मारवाह, रेणुका नेगी, अनन्या चौहान, भूमिका शर्मा, त्रिशला मलिक, विवेक कुमार, करण वालिया

बॉक्सिंग- राजेंद्र पुनेड़ा, ललित प्रसाद, राजेंद्र जैठी, जगत सिंह बेलाल, धरम चंद, डा. धर्मेंद्र भट्ट, प्रियंका चौधरी, हरिकृष्ण बेलवाल, खीमानंद बेलवाल, मितेश सिंह, मोनिका सौन, कमला बिष्ट, प्रवीण गुरुंग, कविंद्र बिष्ट, नरेंद्र सिंह बिष्ट, देवी चंद, राजेंद्र सिंह जेठी, जनार्दन सिंह वल्दिया, भास्कर चंद्र भट्ट, डीसी भट्ट, हेमलता बगड़वाल, दिलीप पोरी, रमेश सिंह नेगी, विशाल सिंह, आनंद सिंह, किशन सिंह बिष्ट, संतोष सिंह, अभिषेक शाह, लोकेश भोज,  अमित कार्की, कुलवंत बर्त्वाल, प्रेमप्रकाश पौरी, भगवान सिंह भैसोड़ा, पदक बहादुर गुरुंग

एथलेटिक्स-
सुरेंद्र सिंह भंडारी, गुरमीत सिंह(दोनों ओलंपियन ), गुरफूल सिंह, केजेएस कलसी, विनोद कुमार पोखरियाल, जसवीर सिंह सचदेवा, दर्शन सिंह, भवान सिंह रावत, गोपाल थापा, कुलबीर सिंह, मुकेश राणा, जतेंद्र कौर, प्रेम सागर, महेश कुमार शुक्ला, कैलाश चंद्र पुनेठा, आदेश शर्मा, प्रीतम कुमार बिंद, सुरेश चंद्र पांडे, प्रवीन जौली, विजय चौधरी, धर्मपाल शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, मनीष सिंह रावत, पंकज डिमरी, रमेश कठैत, यशवंत रावत, रवींद्र सिंह रौतेला, हीरा सिंह रौतेला, नितेंद्र सिंह रावत, अब्बल सिंह राणा, हरीश तिवारी, मुकेश रावत, हरीश कोरंगा, ईलम चंद्र, विजय सिंह, महेश सिंह फर्त्याल, गीता मनराल, त्रिलोक पाल सिंह, गजेंद्र सिंह नेगी, भारद्वाज राजेश हरि प्रसाद, पुष्पा सिंह, खुशाल सिंह, होशियार सिंह, मोहन चंद्र कापड़ी, प्रमोद सिंह पाटनी, भगत सिंह पापड़ा, अशोक शर्मा, भाव सिंह चौहान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें