फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL की नई सनसनी बन सकता है ये रहस्यमयी स्पिनर!

विज्ञापन
विज्ञापन
टेनिस बॉल से प्रेक्टिस करने वाले रहस्यमयी स्पिनर केसी करिअप्पा का लक इन दिनों बुलंदियों पर है।
विज्ञापन


दाएं हाथ के ऑफ लेग ब्रेकर गेंदबाज केसी करिअप्पा आज भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जानामाना नाम न हो लेकिन आईपीएल में उनकी तूती बोल रही है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि करिअप्पा आईपीएल के पिछले सीजन में सिर्फ 10 लाख में खरीदे गए थे, जबकि इस बार आईपीएल में कोलकाता नाइट रायडर्स ने उन्हें करोड़ो रुपयों में खरीदा है। (फोटो: करिअप्पा के फेसबुक पेज से)
विज्ञापन

कई स्टार खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे

पैसों की तंगी के चलते क्रिकेट में कदम रखने वाले केसी करिअप्पा को कोलकाता नाइट रायडर्स ने 2.4 करोड़ रुपए में खरीदा है। उनकी बोली एक करोड़ से शुरू हुई थी।

करिअप्पा की बोली के दौरान दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइट रायडर्स के बीच मुकाबला हुआ और आखिर में केकेआर ने ही बाजी मारी।

करिअप्पा ने इंग्लैंड टीम के कप्तान इयोन मोर्गन (1.5 करोड़ रुपए), केविन पीटरसन (2 करोड़ रुपए) और माइक हसी (1.5 करोड़ रुपए) जैसे स्टार खिलाड़ियों तक को पीछे छोड़ दिया है।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग करिअप्पा की गेंदबाजी की तारीफ कर चुके है। आईपीएल के पिछले सीजन के दौरान पोंटिंग ने कहा था कि "करिअप्पा इंडियन सुनील नारायण है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें