फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पत्नी की चिता ठंडी नहीं हुई, दिग्गी रचाने लगे दूसरी शादी'

Thu, 01 May 2014 08:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व झांसी-ललितपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी उमा भारती के निशाने पर बृहस्पतिवार को कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह रहे।
विज्ञापन


उन पर तीखा हमला बोलते हुए भाजपा नेत्री कहा कि पत्नी की चिता अभी ठंडी भी नहीं हुई है और दादा भाई (दिग्विजय सिंह) दूसरी शादी रचाने की बात कर रहे हैं।

भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि श्री सिंह की पत्नी की मृत्यु को अभी एक साल भी नहीं हुआ है। उन्हें भारतीय संस्कृति के मान- सम्मान का ध्यान रखना चाहिए। उनके इस कृत्य से भारतीय महिलाओं का अपने पति पर से विश्वास उठ जाएगा। उनको लगेगा कि उनके पति का उनके प्रति प्यार व विश्वास झूठा है, उनके मरने पर पति तुरंत दूसरी शादी कर लेंगे।
विज्ञापन

प्रियंका की तुलना राखी से करने पर दी सफाई

वहीं, उमा भारती ने प्रियंका वाड्रा की राखी सावंत से तुलना करने के संबंध में बुधवार को दिए अपने बयान पर आज सफाई दी। राखी सावंत को मेहनती महिला बताते हुए कहा कि उन्होंने जो भी मुकाम अब तक हासिल किया है वो अपने दम पर किया, जबकि मिसेज वाड्रा (प्रियंका) अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए उल्टे सीधे बयान देतीं हैं।

उन्होंने प्रियंका वाड्रा से उस बयान पर माफी मांगने को कहा, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह सुर्खियों में रहने के लिए प्रियंका के नाम का उपयोग कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह तब तक प्रियंका को मिसेज वाड्रा कहती रहेंगी, जब तक उनके पति यह साबित न कर दें कि उनके पास पैसा कैसे आया?

उन्होंने कहा कि देश में राहुल गांधी का विकास मॉडल फेल हो गया है। गांधी परिवार में अब दो कदम आगे बढ़ने के लिए होड़ मची हुई है। जो हालात बन रहे हैं उनमें गांधी परिवार मिसेज वाड्रा को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने यूपी में सबसे ज्यादा सीटें जीतने का भी दावा किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें