सिने अभिनेता एवं सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का पुस्तक विमोचन समारोह राजनीति में उपेक्षित नेताओं का मंच बनकर रह गया। सिने अभिनेता की जीवनी पर लिखित पुस्तक ‘एनीथिंग बट खामोश’ के विमोचन कार्यक्रम में पहुंचने वाले मुख्य नेताओं में वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी, यशवंत सिन्हा, अमर सिंह और कीर्ति आजाद शामिल थे।
आडवाणी और सिन्हा मंच पर मौजूद रहे, तो कीर्ति दर्शकों के बीच बैठे थे। आयोजन में पहुंचने वालों में केंद्र सरकार के मंत्रियों की संख्या बेहद कम रही। महज केंद्रीय मंत्री हर्षवर्द्धन और केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ही पहुंचे।
सिंह भी जल्दी ही निकलते बने। कांग्रेस की ओर से रणदीप सिंह सूरजेवाला शामिल हुए। मालूम हो कि पुस्तक की प्रस्तावना कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लिखी है।