फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं देख पाएगी दुनिया, ओसामा की आखिरी फोटो

Thu, 23 May 2013 02:45 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया सबसे खूंखार आतंकवादी ओसामा बिन लादेन की आखिरी तस्वीरों को नहीं देख पाएगी।
विज्ञापन


अमेरिका की एक संघीय अदालत ने ज्यूडिशियल वाच की ओर से लादेन की मौत की तस्वीरों, वीडियो और दस्तावेजों को जारी करने संबंधी याचिका को खारिज कर दिया है।

कोर्ट ने अमेरिकी सरकार के इस दावे को सही ठहराया कि ओसामा की तस्वीरें गोपनीय है। उन्हें इसलिए सार्वजनिक नहीं किया जा सकता, क्योंकि इससे अमेरिका को संकट पैदा हो सकता है।

सूचना की स्वतंत्रता अधिनियम के तहत एक न्यायिक इकाई ज्यूडिशियल वाच ने एक याचिका दायर कर ओबामा की मौत से संबंधित फोटो और दस्तावेज जारी करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यूडिशियल वाच के अध्यक्ष टॉम फिटन के अनुसार वे अभी इस संबंध में बात कर रहे है कि उन्हें आगे क्या करना है। हालांकि उनका कहना है कि वे इस मामले को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में ले जा सकते हैं।

दूसरी ओर अमेरिकी सरकार की ओर से अभी तक मामले पर कोई बयान नहीं आया है।

मालूम हो कि अमेरिकी सील कमांडो ने पाकिस्तान के एबटाबाद में ओसामा के ठिकाने का पता लगने के बाद 2 मई, 2011 को चलाए गए ऑपरेशन में उन्हें मार डाला था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें