फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर में लगा भारत का सबसे बड़ा 'मस्त' टेलिस्कोप

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के उदयपुर में भारत में अबतक के सबसे बड़े मल्टी एप्लीकेशन सोलर टेलिस्कोप (मस्त) का उद्घाटन किया गया है। इस टेलिस्कोप का उद्घाटन फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष प्रो यूआर राव ने किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर बात करने हुए राव ने कहा कि इस टेलिस्कोप के माध्यम से दिन के समय में भी तारों और सूर्य की गतिविधियों का अध्ययन करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, 'इस उपकरण के मदद से शोधकर्ताओं को सूर्य और उसके अवयवों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी इकट्ठा करने में मदद मिलेगी।'

विज्ञान और तकनीक मंत्रालय से मान्यता प्राप्त इस (मस्त) टेलिस्कोप के निर्माण के लिए अंतरिक्ष विभाग ने फंडिंग की। इसके निर्माण में करीब 26 करोड़ रुपये की लागत आई और अहमदाबाद की 'द फिजिकल रिसर्च लैबोरेटरी' इस प्रोजेक्ट की देखरेख करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

इसरो के मदद से बनाया गया

मस्त टेलिस्कोप सौर गतिविधियों की 3-डी तस्वीर मुहैया कराने के साथ सौर धमाकों और सौर लपटों के बारे में विस्तृत जानकारी देगा। इस टेलिस्कोप को उदयपुर के सौर वेधशाला में लगाया गया है जो पानी से घिरा हुआ है। इससे आस पास के तापमान को खुशनुमा बनाए रखने में मदद मिलती है।

इस टेलिस्कोप को 2004 में डिजाइन किया गया था और इसके ऑप्टिकल एलिमेंट्स को 2008 में जोड़ा गया था। इसके बाद इसे 2012 में ही उदयपुर सौर वेधशाला में स्थापित कर दिया गया था। इस टेलिस्कोप में 50 सेंटीमीटर के डायमीटर वाला लेंस लगाया गया है जिसे बेल्जियम के यांत्रिक और ऑप्टिकल प्रणाली के द्वारा तैयार किया गया है।

इसके अलावा इस पीछे के हिस्से का निर्माण वेधशाला में और आगे के हिस्से का निर्माण भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें