फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी अखबार ने दिग्गी-अमृता को बताया बाप-बेटी

Thu, 02 Jul 2015 09:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के साथ #selfiewithdaughter की मुहिम में लोग अपनी बेटी के साथ सोशल मीडिया पर सेल्फी पोस्ट कर रहे थे।
विज्ञापन


मोदी के इस अभियान को दुनिया भर की मीडिया ने सराहा और सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई सेल्फियों को अपने अखबार में जगह दी।

लेकिन इस दौरान विदेशी अखबार न्यूयार्क टाइम्स ने ऐसी गलती कर दी जिसने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और उनकी प्रेमिका अमृता राय को फिर से सुर्खियों में ला दिया।
विज्ञापन

अखबार ने मांगी माफी

अखबार ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की पत्रकार प्रेमिका अमृता राव को उनकी बेटी बता दिया। अखबार ने अपने एक आर्टिकल 'सेल्फी विथ डॉटर' में 68 वर्षीय दिग्विजय और उनकी प्रेमिका अमृता राय की फोटो यह समझते हुए लगा दी कि वह उनकी बेटी है।

अपनी इस गलती के लिए अखबार ने माफी भी मांगी है। अखबार ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि 'इससे पहले किए गए आर्टिकल में एक फोटो पोस्ट की गई थी, जिसमें यह बताया गया था कि वह भारतीय राजनेता की बेटी है लेकिन वो एक गलती है। हम अपनी इस गलती पर खेद व्यक्त करते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें