फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयला घोटाले में सीबीआई ने की पूर्व प्रधानमंत्री से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोयला घोटाले में अभी तक जांच से दूर रहे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तक भी इसकी कालिख पहुंच गई है। सीबीआई ने दो दिन पहले मनमोहन सिंह से मामले में पूछताछ की है। मीडिया की खबरों के अनुसार दो दिन पूर्व सीबीआई ने उनके घर जाकर मामले में पूछताछ की।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कोयला घोटाले के दौरान कोयला मंत्रालय का कार्यभार प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पास ही थे। मामले को लेकर शुरू से ही उन पर उंगली उठती रही है, लेकिन यूपीए की सरकार में सीबीआई उनसे पूछताछ नहीं कर सकी थी।

जबकि मामले में बाकी आरोपियों से लेकर कोयला सचिव और अन्य बड़े अधिकारियों को सीबीआई एक-एक कर सलाखों के पीछे भेज चुकी थी। हालांकि एनडीए सरकार आने के बाद से ही इस बात की संभावना जताई जा रही थी कि सीबीआई उनसे भी पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंडाल्को मामले में की गई पूछताछ

अनुमानित रूप से 1.86 लाख करोड़ रुपये के कोयला घोटाले का खुलासा कैग ने अपनी रिपोर्ट में किया था। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मामले की जांच सीबीआई को दी गई थी। सीबीआई ने देश के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ साथ पूर्व नौकरशाहों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

वहीं सुप्रीम कोर्ट ने सभी कोल ब्लाक का आवंटन रद कर नए सिरे से नीलामी की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे। कोल स्कैम के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पास ही कोयला मंत्रालय का प्रभार था। इसलिए शुरू से मामले में उन पर उंगलियां उठती रही हैं।

बताया जाता है कि दो दिन पूर्व सीबीआई ने पूर्व प्रधानमंत्री से उनके घर पर जाकर ही पूछताछ की। जानकारी के अनुसार सीबीआई ने प्रमुख रूप से हिंडाल्को को कोल ब्लाक देने के मामले में उनसे पूछताछ की है। गौरतलब है कि हिंडाल्को प्रमुख उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला की कंपनी है, मामले में सीबीआई पूर्व में उनके खिलाफ भी मुकदमा दायर कर चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें