*अब तो समूची इंडस्ट्री ही कहती है कि सलमान खान जैसा दोस्त कोई नहीं। आड़े वक्त पर जितना काम सलमान आते हैं, दूसरा एक्टर नहीं। महेश मांजरेकर को ही लीजिए, सल्लू से दोस्ती का उन्हें बड़ा फायदा हुआ है। पिछले दो- तीन वर्षों से वे सलमान के साथ एक फिल्म बनाना चाह रहे थे, लेकिन डेट्स की प्रॉब्लम आ रही थी। अब सलमान ने न केवल उनके साथ काम करने का मन बना लिया है, बल्कि उन्हें अपने बैनर की पहली फिल्म भी सौंप दी है।
*रामगोपाल वर्मा काफी हद तक बदल गए हैं। इसी हफ्ते रिलीज हो रही फिल्म सत्या 2 की सक्सेज के लिए वे हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। दो दिन पहले उन्होंने अपनी इस नई फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की और एक पार्टी रखी। अब तक रामू की इमेज पार्टीबाज फिल्मकार की नहीं थी, लेकिन इधर उन्होंने वक्त के साथ चलने का मन बना लिया है। अब देखना यह होगा कि रामू की यह नई रणनीति उन्हें कितनी सफलता दिलवाती है।
*उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोककथा राजुला मालूशाही पर बनी फिल्म राजुला में हेमंत पांडे ने पूरन मामा का मजेदार किरदार निभाया है। रहना है तेरे दिल में, मुझे कुछ कहना है, बधाई हो बधाई, कृष, रेडी, टू नाइट्स इन सोल वैली जैसी फिल्मों और ऑफिस ऑफिस, मालिनी अय्यर और देवी जैसे धारावाहिकों में काम कर चुके हेमंत पांडे बहुत खुश है कि उन्हें यह मौका मिला है।