गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा की ओर से पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुके हैं और पार्टी का घोषणापत्र तैयार करने के लिए उन्होंने जनता से सलाह-मशविरा मांगा है।
आगामी लोकसभा चुनावों के लिए घोषणापत्र की तैयारियों को लेकर मोदी ने मंगलवार को ट्वीट किया, "आपकी आवाज, आपका घोषणापत्र।"
उन्होंने आगे लिखा है, "मैं आप सभी से 2014 चुनावों से जुड़े भाजपा के घोषणापत्र के लिए विचार साझा करने का आग्रह करता हूं। आइए मिलकर बेहतर भारत के लिए काम करें।"
मोदी इन दिनों भाजपा का चुनावी अभियान संभाल रहे हैं। केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए उन्होंने हाल में एक बयान दिया था, जिसे लेकर सोमवार को काफी बवाल मचा।
कल उन्होंने उन्नाव के संत शोभन सरकार पर यूटर्न लेते हुए कहा था कि 'मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं।'
हालांकि, उन्होंने इसके साथ यह ट्वीट भी सोमवार को किया था कि सरकार को काला धन देश में लौटाने के लिए गंभीरता से कोशिश करना चाहिए।