फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप करना चाहता था बेटी से शादी, 11 साल किया रेप

Fri, 29 Nov 2013 08:21 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में रेप की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसे जानकर आपके होश्ा उड़ जाएंगे। लेकिन युवती ने जो बयान दिए हैं, अगर वो सच है, तो उस पिता पर आपको बेहद गुस्सा आएगा।
विज्ञापन


आरोपी पिता ने अपनी बेटी को 11 साल तक हवस का शिकार बनाया। इस समय पीड़िता की उम्र 26 वर्ष है और उसके पिता से ही उसकी आठ साल की बेटी है।

कैसा बेटा? हाथ-पैर बांधकर बाप को कुएं में फेंका

इतने सालों तक उत्पीड़न सहने के बाद पीड़िता ने पिता के खिलाफ तब आवाज उठाई जब उसे पता चला कि उसका बाप उसे ही अपनी बीवी बनाने की योजना बना रहा है।

पुलिस ने 50 वर्षीय आरोपी पिता को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी काम के सिलसिले में मुंबई से जयपुर के बीच आता जाता रहता है।

'मामी की खूबसूरती से प्रभावित था, बनाना चाहता था संबंध'

जिस्मफरोशी
टीओआई के अनुसार, मालवनी के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के बारे में सूचना मिली थी कि उसने एक नाबालिग लड़की को अपने घर में उसे बंधक बना रखा है। उसकी बेटी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। यह भी पता चला है कि वह जिस्मफरोशी से जुड़ा हुआ है।

साथ रहकर 6 साल तक लूटता रहा आबरू

मां-बेटी को बना रखा था बंधक
अधिकारी के अनुसार पीड़िता ने बताया कि जब वह 15 साल की थी तब उसके पिता ने पहली बार उससे रेप किया था। आरोपी ने उस समय कहा था कि वह मानव शरीर के अंगों के बारे में उसे बता रहा है। उसके बाद वह रोज उससे रेप करने लगा।
विज्ञापन


जब उसकी मां को इसकी भनक लगी और उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे और बेटी दोनों को पीटा। उसके बाद उसने पत्नी और बेटी को अक्सर कमरे में बंद कर देता और भूखा रखता था। उसने बीवी से यह भी कहा था कि बेटी की कभी शादी नहीं होगी।

जान से मारने की धमकी
पीड़िता ने जब भी विरोध किया तो उसने उसकी मां और भाई को जान से मारने की धमकी देता था। वह 18 साल की उम्र में गर्भवती हो गई। तब उसने पीड़िता को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

बेटी से शादी की तैयारी
हाल ही में जब पीड़िता को पता चला कि उसका बाप उससे शादी के लिए कागजात बनवा रहा है तो वह रोने लगी। उसी बीच एक सामाजिक कार्यकर्ता की नजर उस पर पड़ी, उसने सारी बातें उससे पूछी।
विज्ञापन


फिर सामाजिक कार्यकर्ता ने आरोपी पिता के खिलाफ मालवनी थाने में मामला दर्ज कराया। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें