फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में महिला के साथ नहीं हुआ दुष्कर्म

Fri, 29 Nov 2013 04:02 AM IST
एजेंसी/बोगानादी, गुवाहाटी
विज्ञापन
विज्ञापन
चलते टेंपो से फेंक दिए जाने के बाद मौत का शिकार हुई महिला के साथ दुष्कर्म नहीं होने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई है। पुलिस ने इस मामले में बृहस्पतिवार को राजू चेतिया नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


चेतिया को बुधवार को संदेह के आधार पर पकड़ा गया था। पुलिस सूत्रों ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से दुष्कर्म नहीं होने की पुष्टि हुई है।

हालांकि महिला को गले और आंख के पास चोट पहुंची थी। एफआईआर में महिला के साथ दुष्कर्म होने का जिक्र किया गया था। हादसे के बाद बोगानादी में अपराधियों को गिरफ्तार करने को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ था।

लोग दुष्कर्म की आशंका पर जमकर भड़के और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। 22 नवंबर को महिला अपनी छह साल की बच्ची को स्कूल से लाने के लिए टेंपो में सवार हुई थी।
विज्ञापन


टेंपो में चार युवकों ने महिला के साथ मारपीट की और बाद में उसे चलते टेंपो से फेंक दिया था। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें