हॉलीवुड एक्टर गेरार्ड बटलर की पूर्व प्रेमिका और मॉडल ने एक फोटोग्राफर पर रेप करने का आरोप लगाया है। लेकिन हैरानी की बात है यह कि मॉडल एलेशिया रियाबेन्कोवा ने फोटोग्राफर पर रेप का ओरोप उस वक्त लगाया जब वह कुछ महीनें की प्रेगनेंट हो गई।
मॉडल ने आरोप लगाते हुए कहा कि फोटोग्राफर ने उसे प्रेगनेंट कर दिया है। डेली मेल के अनुसार 22 साल की एलिशिया ने बताया है कि जब उसने अपने कैरियर के शुरुआती दिनों में एक मैगजीन की कवर फोटो के लिए एक फोटोग्राफर के पास फोटो खिंचवाने के लिए गई तो उसने उसका बलात्कार कर दिया था।
उसनके बताया कि वह फोटोग्राफर से कुछ देर पहले फोटो के बारे में बात करती रही लेकिन करीब 45 मिनट बाद ही फोटोग्राफर ने उसका बलात्कार कर दिया। मॉडल ने अपने साथ हुए बलात्कार की एफआईआर भी दर्ज कराई थी। लेकिन मॉडल से पैदा हुए बेटे का जब डीएनए टेस्ट कराया गया तो मामले में ऐसा मोड़ आ गया कि उसकी बात पर किसी को भरोसा नहीं हो रहा है।