फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट लाने से किया मना तो मार डाला

Tue, 23 Jun 2015 01:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या किसी की जिंदगी की कीमत सिर्फ एक सिगरेट की डिब्बी हो सकती है? महराष्ट्र के नासिक में दो युवकों ने एक 13 साल के लड़के की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी कि उसने उनके लिए सिगरेट लाने से मना कर दिया था।
विज्ञापन


पुलिस को रविवार को किशोर गोलू उर्फ विशाल भलेराव का अर्धनग्न शव मिला है। इस शव का चेहरा कुचला हुआ था।

गोलू के पिता शालिग्राम ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे की हत्या से दो-तीन पहले दो युवकों ने गोलू सिगरेट लाने के लिए कहा था जिस उसने मना कर दिया था। इसके बाद उन दोनों लड़कों ने उससे बहस की थी। शालिग्राम प्लंबर का काम करते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

कमर से नीचे बिना कपड़ों के था शव

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, शालिग्राम की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शव कमर से नीचे बिना कपड़ों का था जिससे कुछ गलत होने की भी शंका है।

शव का पोस्टमार्टम कराया गया है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद घटना की सच्चाई सामने आ सकती है।

पुलिस ने यह भी कहा है कि युवकों के शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है कि लेकिन उनके पास इस मामले में अभी तक कोई चश्मदीद गवाह सामने नहीं आया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें