फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय जोशी के समर्थन में पोस्टर, मोदी पर निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में एक बार फिर भाजपा के पूर्व महासचिव संजय जोशी के समर्थन में पोस्टर देखने को मिले हैं। इन पोस्टरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा गया है।
विज्ञापन


पोस्टरों में लिखा है...पाकिस्तान, बांग्लादेश को देते हो रमजान पे बधाई...सुषमा, आडवाणी, संजय जोशी, राजनाथ, गडकरी, मुरली मनोहर जोशी, वसुंधरा के लिए है मन में खटाई...।

इतना ही नहीं पोस्टर में संजय जोशी की तस्वीर के साथ ही आगे लिखा है...न संवाद, न मन की बात, न सबका साथ, न सबका विकास, फिर क्यों करे जनता आप पर विश्वास...? ये सभी पोस्टर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज के घरों के बाहर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

पहले भी आए हैं ऐसे पोस्टर

ये कोई पहली बार नहीं हुआ है जब संजय जोशी के ऐसे पोस्टर सामने आए हों। इससे पहले भी ऐसे पोस्टर सामने आए थे जब भाजपा मुख्यालय और अमित शाह और लालकृष्ण आडवाणी के घरों के बाहर ऐसे पोस्टर देखने को मिले थे। जिसमें उन्हें पार्टी में वापस लाने की अपील की गई थी।

इन पोस्टरों में जोशी समर्थकों ने मोदी सरकार के स्लोगन 'सबका साथ, सबका विकास' को निशाने पर लेते हुए पूछा है कि आखिर जोशी को साथ लेकर क्यों नहीं चला जा रहा?

हालांकि इस पोस्टर विवाद पर संजय जोशी ने कहा कि उनका इन पोस्टरों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई लेना-देना नहीं है। कुछ दिन पहले संजय जोशी ने अपने समर्थकों से ऐसे पोस्टर लगाने और आरोप-प्रत्यारोप से दूर रहने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि इससे पार्टी को नुकसान होगा।

आपको बता दें कि भाजपा के पूर्व महासचिव संजय जोशी को एक सीडी विवाद के चलते साल 2005 में पार्टी से निष्काषित कर दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें