फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला हाउसफुल है! पड़ोसी गांव के आवारा जानवर चट कर गए 90 बीघा फसल

Fri, 29 Nov 2019 05:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
खेत में घूमते अन्ना मवेशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हमीरपुर के राठ मेें सरसई गांव में अन्ना मवेशियों ने 90  बीघा फसल चट कर डाली। दो दिनों से खेतों को रौंद रहे अन्ना मवेशियों से परेशान होकर किसानों ने गुरुवार को जलालपुर मार्ग जाम कर दिया। दो घंटे चले घटनाक्रम के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार श्याम नारायण शुक्ला ने मवेशियों के प्रबंधन के लिए प्रधान की अध्यक्षता में 20 सदस्यीय समिति गठित की है। 

विज्ञापन

गांव में घूमने वाले सभी मवेशियों को गोशाला में बंद करने के निर्देश दिए हैं। वहीं प्रधान प्रतिनिधि राकेश पालीवाल का कहना है कि गांव की गोशाला में पहले से ही 125 मवेशी बंद हैं, जबकि उसकी क्षमता 117 है। प्रधान का तर्क है कि गांव के सारे अन्ना मवेशी गोशाला में बंद हैं। दूसरे गांवों से आकर अन्ना मवेशी ग्रामीणों की फसलें चौपट कर रहे हैं।

राठ जलालपुर मार्ग जाम होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। जाम में स्कूली वाहन फंसने से बच्चों को दिक्कत हुई। मरीज को लेकर जा रही प्राइवेट एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। मरीज के परिजनों द्वारा मिन्नतें करने पर एंबुलेंस को निकलने दिया गया। करीब दो घंटे तक लगे जाम से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें