फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडियोलॉजिस्ट डॉ. विष्णु गोयल नहीं रहे, कोरोना को दी थी मात, संक्रमित फेफड़ों ने ली जान 

Thu, 27 May 2021 01:06 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
कोरोना से डॉ. विष्णु गोयल का निधन। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण ने एक और चिकित्सक की जान ले ली। रेडियोलॉजिस्ट डॉ विष्णु गोयल बुधवार को नहीं रहे। एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। दो महीेने पहले संक्रमित हुए डॉ. विष्णु ने कोरोना को मात दे दी थी, पर फेफड़ों का संक्रमण उनकी जान पर भारी पड़ गया। चिकित्सकों के मुताबिक वह फेफड़ों में फाइब्रोसिस का इलाज करा रहे थे। बुधवार को विद्युत शवदाह गृह शंकरघाट तेलियरगंज में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे डॉ. साहिल ने अंत्येष्टि की रस्में निभाईं। वहां डॉक्टर साथियों के साथ परिवारीजनों ने उन्होंने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन



रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विष्णु गोयल एमएलएन मेडिकल कॉलेज के 17 वें बैच के थे। अल्ट्रासाउंड ही नहीं रेडियोलॉजी के क्षेत्र में उनकी जांच रिपोर्ट पुख्ता मानी जाती थी। लाउदर रोड पर डायग्नोस्टिक सेंटर में आसपास के जिलों से भी लोग जांच कराने आते थे। करीब दो महीने पहले उन्हें कोविड संक्रमण के बाद एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। वहां से वह 27 मार्च को डिस्चार्ज होकर यहां आए। फेफड़ों में संक्रमण की वजह से उन्हें दिक्कत हुई तो डॉ. आशीष टंडन की देखरेख में एक निजी अस्पताल में  भर्ती कराया गया। वहां उन्होंने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।


उनके निधन पर पत्नी डॉ. रूबी गोयल, पुत्र डॉ. साहिल गोयल और पुत्री अंजुम गोयल बिलख पड़ीं। लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला। घर और अंतिम संस्कार के समय डॉ. आशीष टंडन, डॉ. अतुल माथुर, डॉ. नीरज त्रिपाठी, डॉ. एमएस यादव, डॉ. एनएन दुबे, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. राजेश और परिवार के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

एएमए ने जताया शोक, आज श्रदांजलि सभा

एएमए ने वरिष्ठ सदस्य डॉ. विष्णु गोयल के निधन पर शोक जताया है। एएमए अध्यक्ष डॉ. एमके मदनानी, सचिव डॉ. राजेश मौर्या, प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ. सुजीत सिंह, ब्लड बैंक चेयरमैन डॉ. अशोक अग्रवाल, यूपी आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बीबी अग्रवाल, डॉ. आलोक मिश्रा, डॉ. डॉ. सुशील सिन्हा आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कुशल चिकित्सक और सच्चा दोस्त बताया। एएमए ब्लड बैंक परिसर में बृहस्पतिवार शाम 6.30 बजे श्रद्धांजलि सभा होगी। यह जानकारी एएमए सचिव डॉ. राजेश मौर्या ने दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें