फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी छवि के प्रोजेक्ट को मिल सकता है शून्यकाल का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (नवीन कुमार)। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) प्रदेश के सभी प्रोजेक्ट को टाइम एक्सटेंशन (समय विस्तार) का लाभ नहीं देगा। यूपी रेरा ने साफ कर दिया है कि अगर किसी को शून्यकाल दिया जाएगा तो इनमें केवल अच्छी छवि वाले प्रोजेक्ट ही शामिल होंगे। बाकी को किसी तरह का लाभ नहीं दिया जाएगा। यूपी रेरा प्रगति रिपोर्ट के आधार पर ऐसे प्रोजेक्ट की सूची तैयार कर रहा है। अगले सप्ताह इस पर फैसला होगा।
विज्ञापन

क्रेडाई वेस्टर्न यूपी और नरेडको की तरफ से यूपी रेरा को पत्र भेजेे गए थे। इनमें कोरोना और लॉकडाउन से प्रोजेक्ट को प्रभावित बताया था और दिसंबर, 2021 तक शून्यकाल घोषित कर टाइम एक्सटेंशन देने की मांग की थी। साथ ही ब्याज और अन्य छूट भी मांगी थी। इस सप्ताह यूपी रेरा की बैठक में बिल्डरों के इन पत्रों पर विचार किया। यूपी रेरा के अफसरों ने बताया कि बिल्डरों ने टाइम एक्सटेंशन मांगा है। सभी बिल्डरों को यह लाभ नहीं दिया जाएगा।
यूपी रेरा की टीम प्रोजेक्ट की तिमाही प्रगति रिपोर्ट का आंकलन कर रही है, जो बिल्डर प्रोजेक्ट को पूरा करने के प्रति गंभीर होंगे और इनके प्रोजेक्ट पर काम भी चल रहा है। केवल उन्हीं को टाइम एक्सटेंशन दिया जाएगा। वह भी केवल उस समय का, जब कोरोना या लॉकडाउन के कारण प्रोजेक्ट पर काम बंद रहा था। अफसरों ने बताया कि प्रोजेक्ट पर काम के बारे में भी पता लगाया जाएगा। वहीं, जिस समय काम बंद रहा होगा, उस दौरान ब्याज और जुर्माने से भी राहत दी जा सकती है। पिछले साल भी बिल्डरों को छह माह का टाइम एक्सटेंशन दिया गया था।
विज्ञापन

एक साथ देनी होगी दो बार की प्रगति रिपोर्ट
बिल्डरों को हर तीन माह में अपने प्रोजेक्ट की प्रगति रिपोर्ट यूपी रेरा को देनी होती है। इस बार जनवरी, फरवरी और मार्च की रिपोर्ट अप्रैल के पहले सप्ताह में जमा करनी थी, लेकिन बिल्डरों ने ऐसा नहीं किया। लॉकडाउन का बहाना बना रहे हैं। यूपी रेरा ने 15 मई तक का समय दिया था। अब यूपी रेरा ने 20 जुलाई तक का समय दिया है। तब बिल्डरों को जनवरी, फरवरी व मार्च के अलावा अप्रैल, मई और जून की भी प्रगति रिपोर्ट देनी होगी।
प्रोजेक्ट की प्रगति रिपोर्ट का आंकलन किया जा रहा है। इसके आधार पर अगले सप्ताह प्रोजेक्ट को टाइम एक्सटेंशन देने पर फैसला लिया जाएगा। खरीदारों को ध्यान में रखकर इसका लाभ केवल गंभीर बिल्डरों को ही दिया जाएगा।
विज्ञापन

- बलविंदर कुमार, सदस्य, यूपी रेरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें