फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIM Job Placement: मंदी के बीच भी आईआईएम इंदौर के सभी छात्रों को मिली नौकरी, एक करोड़ रुपए हाईएस्ट पैकेज मिला

Tue, 13 Feb 2024 04:58 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

IIM Job Placement: 2022-2024 के बैच में सभी 594 बच्चों को प्लेसमेंट मिला है। निदेशक हिमांशु राय ने कहा दुनियाभर में चल रही आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच संस्थान ने बेहतर परिणाम दिए। 
 
विज्ञापन
आईआईएम इंदौर - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईएम इंदौर IIM Indore ने अपनी 2022-2024 बैच में 100 प्रतिशत प्लेसमेंट IIM Job Placement पाया है। धीमे चल रहे नौकरी बाजार में, संस्थान में 150+ रिक्रूटरों ने दो-वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (पीजीपी) और पांच-वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (आईपीएम) के 594 विद्यार्थियों को ऑफर दिए। 
विज्ञापन


इस अवसर पर निदेशक प्रो. हिमांशु राय ने कहा, आईआईएम इंदौर में हम उच्चतम मानकों की प्रबंधन शिक्षा प्रदान कर के सामाजिक रूप से जागरूक प्रबंधकों और उद्यमियों को तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह उद्योग के साथ हमारे एक गहरे अंतर्निहित संबंध के माध्यम से ही निर्मित है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि शिक्षा और उद्योग को एकीकृत करना विद्यार्थियों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है और हमने इस अंतर को पाटने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। वर्तमान में दुनियाभर में चल रही आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद, हमारे विद्यार्थियों की करियर के बेहतरीन अवसरों को प्राप्त करने की क्षमता, हमारे दर्शन की प्रभावशीलता को रेखांकित करती है। 

एक करोड़ रुपए हाईएस्ट पैकेज
संस्थान का रिक्रूटरों के साथ गहरे संबंधों को बढ़ावा देने की हमारी सतत प्रतिबद्धता सफल रही है और प्रत्येक बीतते वर्ष प्रगति हो रही है। इस वर्ष के आंकड़ों में एवरेज सीटीसी 25.68 लाख प्रति वर्ष रहा, जबकि मीडियन सीटीसी 24.50 लाख प्रति वर्ष रहा है। उच्चतम पैकेज 1 करोड़ प्रति वर्ष रहा। आईआईएम इंदौर का यह प्लेसमेंट शिक्षा जगत, उद्योग भागीदारों और प्लेसमेंट समन्वयकों की मेहनत से सफल रहा। इस वर्ष आईआईएम इंदौर ने अपने यहां प्लेसमेंट के लिए 50 से अधिक कंपनी को तैयार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों ने कौन से क्षेत्र सर्वाधिक चुने
25% कंसल्टेंसी में गए।
19% कई बैंकों की भागीदारी के साथ फाइनेंस में गए।
19% सेल्स और मार्केटिंग में गए। 
12% ने आईटी/एनालिटिक्स भूमिकाओं को चुना। 
25% को विभिन्न कंपनियों द्वारा सामान्य प्रबंधन, मानव संसाधन और संचालन में भूमिकाओं से संबंधित ऑफर दिए गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें