हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पंचायती राज विभाग में पंचायत सहायकों की भर्ती के लिए साक्षात्कार की तिथियां घोषित कर दी हैं। शिक्षा बोर्ड जिला परिषद कार्यालयों में 12 से 21 अक्तूबर तक पंचायत सहायकों के साक्षात्कार लेगा। प्रदेश भर में 280 पदों को भरने के लिए की जा रही भर्ती में 1539 अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग लेंगे।
इससे पूर्व स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पंचायत सहायकों की लिखित परीक्षा ली थी। इसके लिए 77591 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जबकि 69363 अभ्यर्थियों को रोलनंबर जारी किए गए थे। इसमें से 8228 अभ्यर्थियों ने पेपर नहीं दिया था।
ये रहा इंटरव्यू का पूरा शेडयूल
बोर्ड से निर्धारित तिथियों के अनुसार बिलासपुर में 12 और 13 अक्तूबर को साक्षात्कार लिए जाएंगे। जबकि, चंबा में 12, ऊना में 14 और 15, हमीरपुर 16 और 17 अक्तूबर को साक्षात्कार लिए जाएंगे। लाहौल स्पिति 12, कुल्लू 14, मंडी 15 से 18, किन्नोर 12, कांगड़ा 12 से 21, शिमला 12 से 17, सोलन 12 और 13 और सिरमौर में 12 अक्तूबर को साक्षात्कार लिए जाएंगे। स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि बोर्ड ने साक्षात्कार की तिथियां घोषित कर दी हैं। परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों को साक्षात्कार के लिए आ सकते हैं।
प्रदेश भर में कुल 1538 ने पास की है परीक्षा- कांगड़ा जिला के 490 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। वहीं मंडी के 217, हमीरपुर के 108, शिमला के 238, बिलासपुर के 84, सिरमौर के 56, किन्नोर 22, सोलन 96, कुल्लू 54, चंबा 54, ऊना 105 और लाहौल स्पिति के 16 अभ्यर्थी आरक्षित और अनारक्षित वर्ग के लिए साक्षात्कार के लिए चुने गए हैं।