फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दसवीं में ही कैरियर की फील्ड चुन सकेंगे छात्र

Fri, 27 Nov 2015 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
दसवीं कक्षा के बाद किस फील्ड में भविष्य बनाना चाहिए। अब इसकी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड और शिक्षा निदेशालय प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों की दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों का कैरियर एप्टीट्यूड टेस्ट लेने जा रहा है। सीबीएसई की तर्ज पर होने वाली इस परीक्षा में हर छात्र को भाग लेना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


जल्द ही परीक्षाओं की तिथि निर्धारित होगी। उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी ने जिला उपनिदेशकों, स्कूल प्रिंसिपलों को कैरियर एप्टीट्यूड टेस्ट करने के लिए व्यवस्थाएं करने के आदेश जारी कर दिए हैं। कैरियर एप्टीट्यूड टेस्ट में विभिन्न विषयों के प्रश्न पूछे जाएंगे। जिस विषय में छात्रों के अधिक अंक आएंगे। उन्हीं अंकों के आधार पर छात्रों को अपने कैरियर को चुनने में सहायता मिलेगी।

सीबीएसई हर साल अपने छात्रों की इस तरह परीक्षा लेता है। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने भी अब इस परीक्षा को अनिवार्य तौर पर करवाने का फैसला लिया है। साल 2013 में बोर्ड ने दसवीं कक्षा के इच्छुक छात्रों के लिए यह परीक्षा आयोजित करवाई थी लेकिन उस समय करीब डेढ़ लाख बच्चों में से सिर्फ 19 हजार बच्चों ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन


अब अनिवार्य होगा टेस्ट
परीक्षा का सकारात्मक परिणाम सामने आने के बाद स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कैरियर एप्टीट्यूड टेस्ट को अनिवार्य तौर पर देने का फैसला लिया है। टेस्ट के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रश्नपत्र मुहैया करवाएगा। शिक्षा निदेशालय की मदद से स्कूलों में परीक्षा होगी।

दो लाख को मिलेगा जेईई एडवांस का मौका
वहीं, देश के सभी आईआईटी और आईएसएम (इंडियन स्कूल ऑफ माइंस) धनबाद में दाखिले के लिए होने वाली जेईई एडवांस परीक्षा में इस बार डेढ़ के बजाए दो लाख युवाओं को बैठने का मौका मिलेगा।

आईआईटी गुवाहाटी की ओर से मंगलवार को जेईई एडवांस 2016 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। यह परीक्षा 22 मई 2016 को होगी। पिछले वर्ष तक जेईई मेंस परीक्षा से शीर्ष डेढ़ लाख अभ्यर्थियों को आईआईटी दाखिले की परीक्षा जेईई एडवांस में बैठने का मौका मिलता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें