फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में टीईटी देने जा रहे हो तो पढ़ें ये अहम खबर

Fri, 27 Nov 2015 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) 16 दिसंबर को होगा। इसके लिए पूरे पंजाब में 400 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इन केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन


शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत चीमा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर टीईटी और पांचवीं व आठवीं की मूल्यांकन परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच टीईटी करवाने के निर्देश दिए।

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की चेयरपर्सन और विभाग के प्रमुख सचिव से कहा कि सुरक्षा प्रबंधों को लेकर डीजीपी के साथ बैठक करें। साथ ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के डीसी व एसएसपी से विचार-विमर्श करें।
विज्ञापन


बोर्ड अधिकारियों ने उन्हें बताया कि टीईटी-1 और टीईटी-2 के लिए कुल पौने दो लाख परीक्षार्थी एनरोल हो चुके हैं, जिनके लिए राज्य में चार सौ सेंटर बनाए जा रहे हैं। एक कमरे में कुल 28 परीक्षार्थी बिठाए जाएंगे। डॉ. चीमा ने कहा कि सेंटर में पेपर सेट को खोलते हुए वीडियोग्राफी यकीनी बनाई जाए।

स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर ट्रैफिक के उचित प्रबंध किए जाएं ताकि परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न आए। डॉ. चीमा ने पांचवीं और आठवीं की मूल्यांकन परीक्षा की तैयारियों का भी जायजा लिया। एससीईआरटी के डायरेक्टर ने बताया कि पांचवीं के 261745 और आठवीं के 235399 बच्चों की परीक्षा ली जाएगी।

डॉ. चीमा ने सभी टीचरों से कहा कि वे दसवीं और बारहवीं के पिछले पांच साल के नतीजे ऑनलाइन अपलोड करें।

बैठक में प्रमुख सचिव सी राऊल, शिक्षा बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल, डीजीएसई प्रदीप अग्रवाल, डीपीआई सेकेंडरी बलबीर सिंह ढोल, डीपीआई एलिमेंट्री हरबंस सिंह संधू, एससीईआरटी के डायरेक्टर सुखदेव सिंह काहलों भी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें