फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड बनना है तो करें आवेदन

Fri, 24 Apr 2015 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़सर (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
सिक्योरिटी स्किल काउंसिल इंडिया लिमिटेड कंपनी (एसएससीआई) जिला हमीरपुर में सुरक्षा गार्ड की भर्ती करेगी। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। अभ्यर्थी की लंबाई 168 सेमी. तथा शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सुरक्षा गार्ड की नौकरी को चयनित अभ्यर्थी को पेंशन, ईपीएफ, ईएमआई, ग्रेच्युटी, बोनस, इंश्योरेंस, प्रमोशन की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन


चयनित अभ्यर्थी को प्रशिक्षण के उपरांत हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ तथा दिल्ली में नौकरी दी जाएगी। मासिक वेतन 7000 से 9000 तक दिया जाएगा। आवास व मैस की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। भर्ती एवं पंजीकरण शिविर 25 अप्रैल को कला मंच सुजानपुर मैदान, 26 अप्रैल को ब्राइट सन सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैहरे, बड़सर तथा 27 अप्रैल को पंचायत समिति हाल हमीरपुर में सुबह 10 बजे से 3 बजे तक होगा।

अभ्यर्थी दो पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों की छाया प्रति के साथ भर्ती स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं। अभ्यर्थी के चयनित होने पर 150 रुपये का फार्म भरना होगा। सिक्योरिटी स्किल काउंसिल के क्षेत्रीय ट्रेनिंग सेंटर फतेहगढ़ भर्ती अधिकारी जय किशन ने बताया कि सुरक्षा गार्ड की नौकरी के इच्छुक युवा निर्धिारित तिथियों पर चयनित स्थानों पर पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें