फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेंस रिजल्ट घोषित: हरिद्वार का बजा डंका

Sat, 03 May 2014 01:34 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपल आईटी में एडमिशन के लिए हुए ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) मेन 2014 के रिजल्ट शुक्रवार देर रात जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


कोटा क्लासेज के महानिदेशक रवि वर्मा ने बताया कि शुक्रवार देर रात जारी रिजल्ट में केंद्रीय विद्यालय हरिद्वार के छात्र तुषार मित्तल ने कुल 360 अंकों के एग्जाम में 270 अंक हासिल किए।

डीपीएस हरिद्वार के सत्यम गुप्ता के 200 और इसी स्कूल की श्रेष्ठा मित्तल के 183 अंक हैं।

ये है कट ऑफ मेरिट
सीबीएसई के चेयरमैन प्रो. विनीत जोशी ने बताया कि फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स के कॉमन मेरिट लिस्ट की कटऑफ 115 मार्क्स हैं।

ओबीसी स्टूडेंट्स की कटऑफ 74 मार्क्स, एससी का कटऑफ मार्क्स 53 और एसटी का कटऑफ मार्क्स 47 है। इसके अंदर आने वाले सभी स्टूडेंट्स का सेलेक्शन हो गया है।

शनिवार की सुबह से सीबीएसई की वेबसाइट www.jeemain.nic.in 2014 पर जाकर रिजल्ट देखे जा सकेंगे।

6 अप्रैल को हुई थी परीक्षा
जेईई एडवांस का आयोजन 6 अप्रैल को हुआ था। इंजीनियरिंग के इस कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में देशभर से लगभग 11.50 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

सीबीएसई चेयरमैन ने बताया कि जेईई मेन के टॉप-1.50 लाख रैंक में शामिल स्टूडेंट्स को जेईई एडवांस में शामिल होने का मौका मिलेगा।

25 मई को होगा जेईई एडवांस
जेईई एडवांस का आयोजन 25 मई को होना है। यह एंट्रेंस टेस्ट सिर्फ आईआईटी में एडमिशन के लिए होगा। जो स्टूडेंट्स सफल होंगे, वह 4 मई से जेईई एडवांस के आनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरमैन कहा कि जब जेईई एडवांस का रिजल्ट आ जाएगा, तब एनआईटी, ट्रिपल आईटी में एडमिशन की नई मेरिट लिस्ट जारी होगी।

हाई मेरिट स्टूडेंट को मिलेगा प्रवेश
इस लिस्ट में उन्हीं स्टूडेंट्स को जगह मिलेगी, जिनके कि हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में बढ़िया मार्क्स होंगे। एनआईटी, ट्रिपल आईटी की मेरिट लिस्ट के लिए 60 फीसदी बोर्ड मार्क्स और 40 फीसदी जेईई के मार्क्स लिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें