सबको शिक्षा, सबको रोजगार मूल मंत्र के साथ काम करने वाली संस्था आईपीएसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में तकनीकी एवं प्रबंधन शिक्षा, स्किल ट्रेनिंग एवं कम्प्यूटर ट्रेनिंग कोर्स के लिए निशुल्क प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
सरस्वती एजुकेशनल एंड कल्चरल सोसाइटी की ओर से संचालित लखनऊ की कृष्णानगर कोतवाली के पास स्थित इस संस्थान में निर्धन व प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मुफ्त शिक्षा देने के साथ ही रोजगार के अवसर भी मुहैया कराए जाते हैं।
अगर आप भी इस योजना के तहत कंप्यूटर की ट्रेनिंग लेना चाहते हैं इस ट्रेनिंग कोर्स में आवेदन कर सकते हैं।
भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्प्त इस संस्थान में प्रतियोगात्मक परीक्षाओं के संभावित विषयों की भी तैयारी कराई जाती है।