फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 जून तक बढ़ी जेएनपीजी में आवेदन तिथि

Tue, 24 Jun 2014 04:42 AM IST
शैलेश अरोड़ा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री जयनारायण पीजी कॉलेज (केकेसी) में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए (आईबी), एलएलबी, एमए, एमकॉम और बीपीएड कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 25 जून से बढ़ाकर 30 जून कर दी है।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. एसडी शर्मा ने बताया कि बीबीए (आईबी) की प्रवेश परीक्षा 1 जुलाई को होगी।

यदि 30 जून को कोई अभ्यर्थी रात 12 बजे से पहले ऑनलाइन फीस जमा कर देता है तो वह उसी दिन फार्म सबमिट नहीं कर सकता।

इसलिए ऐसे विद्यार्थियों को फीस सबमिट करने की रसीद के प्रिंट आउट के आधार पर अगले दिन परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति दी जाएगी।

हालांकि इसके साथ में उसको अपना कोई आईडेंटिटी प्रूफ लाना होगा। प्रवेश परीक्षा 1 जुलाई को सुबह 9 बजे से होगी। परीक्षा के बाद ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू होगा।

इसी तरह की सुविधा बीपीएड में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को भी दी जाएगी। इनकी प्रवेश परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा 1 जुलाई को सुबह 6  बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश मेरिट के आधार पर होंगे। अभ्यर्थी कॉलेज की वेबसाइट www.jnpg.org.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें