यदि आप स्नातक में प्रवेश के लिए तैयारी कर रहे हैं आपका इंतजार खत्म हुआ। राजधानी के अधिकतर डिग्री कॉलेजों में एक सप्ताह के अंदर ही फॉर्म मिलना शुरू हो जाएंगे।
श्री जयनारायण पीजी कॉलेज (केकेसी)
फॉर्म मिलने की शुरुआत तिथि- फार्म मिलना शुरू हो चुके हैं, आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून है।
कोर्स- बीए, बीएससी, बीकॉम, बीपीएड, बीबीए आईबी, एलएलबी, एमए हिंदी, एमकॉम एप्लाईड इकोनॉमिक्स और एमकॉम प्योर कॉमर्स
मूल्य- 600 रुपये
नोट: आवेदन फार्म www.jnpg.org.in वेबसाइट पर ऑनलाइन भरे जा रहे हैं।
इसाबेला थोबर्न कॉलेज (आईटी)
फॉर्म मिलने की शुरुआत तिथि - 30 अप्रैल (संभावित)
समय- सुबह 10 से दोपहर 1 और दोपहर 2 से 3 बजे तक
कोर्स- बीए, बीएससी, बीकॉम और बीएससी होम साइंस
मूल्य- 600 रुपये
नेशनल पीजी कॉलेज
फार्म मिलने की शुरुआत तिथि- 01 मई
समय- सुबह 10 से दोपहर डेढ़ बजे तक
कोर्स- बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए एंथ्रोपोलॉजी, एमए जियोग्रॉफी, एमए साइकोलॉजी, एमकॉम, बीबीए, बीबीए एमएस, बीसीए, बीकॉम ऑनर्स, बीवॉक बैंकिंग एंड फाइनेंस और बीवॉक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट एंड ई-गवर्नेन्स
मूल्य- बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए एंथ्रोपोलॉजी, एमए जियोग्राफी, एमए साइकोलॉजी, एमकॉम का फार्म 600 रुपये जबकि अन्य प्रोफेशनल कोर्स के फार्म 800 रुपये।
नोट: आवेदन फार्म www.npgclko.org वेबसाइट पर ऑनलाइन भी भरे जा सकते हैं।
खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज
फार्म मिलने की शुरुआत तिथि- 5 मई
समय- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक
कोर्स- बीए और एमए
मूल्य- 500 रुपये
नवयुग कन्या महाविद्यालय
फार्म मिलने की शुरुआत तिथि- 5 मई
समय- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक
कोर्स- बीए, बीएससी, बीकॉम और एमए इंग्लिश और हिंदी
मूल्य- 600 रुपये
बप्पा श्री नारायण वोकेशनल पीजी कॉलेज (केकेवी)
फॉर्म मिलने की शुरुआत तिथि- 5 मई
समय- सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक
कोर्स- बीए, बीएससी, बीकॉम, एमएससी जूलोजी, एमए हिंदी और एमए सोशियोलॉजी
मूल्य- 600 रुपये
कालीचरण पीजी कॉलेज
फॉर्म मिलने की शुरुआत तिथि- 7 मई
समय- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे
कोर्स- बीए और बीकॉम
मूल्य- 600 रुपये
अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज
फॉर्म मिलने की शुरुआत तिथि- 8 मई
समय- सुबह 11 से दोपहर 2 बजे
कोर्स- बीए और बीकॉम
मूल्य- 450 रुपये
शशिभूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज
फॉर्म मिलने की शुरुआत तिथि- 12 मई
समय- सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक
कोर्स- बीए
मूल्य- 500 रुपये
नारी शिक्षा निकेतन पीजी कॉलेज
फॉर्म मिलने की शुरुआत तिथि- 25 मई
समय- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे
कोर्स- बीए, बीकॉम और एमए हिंदी
मूल्य- बीए 600, बीकॉम 700, एमए हिंदी 800 रुपये
मुमताज पीजी कॉलेज
फॉर्म मिलने की शुरुआत तिथि- 25 मई
समय- सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक
कोर्स- बीए, बीएससी, एमए हिंदी और सोशियोलॉजी
मूल्य- बीए 500, बीएससी 200, एमए हिंदी और सोशियोलॉजी 250 रुपये (फॉर्म के मूल्य में बदलाव भी हो सकता है)
लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज
फॉर्म मिलने की शुरुआत तिथि- जून प्रथम सप्ताह
समय- फार्म इंडियन ओवरसीज बैंक से काम केसमय में मिलेंगे
कोर्स- बीए, बीएससी, बीकॉम, बीपीएड, एमए इंग्लिश और एमएससी केमेस्ट्री
मूल्य- 500 रुपये
पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय
फॉर्म मिलने की शुरुआत तिथि- जून दूसरा सप्ताह
समय- निर्धारित नहीं
कोर्स- बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए होम साइंस, हिस्ट्री, इकोनॉमिक्स और सोशियोलॉजी
मूल्य- 100 रुपये