फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में बोले सलमान, 'मुझे फंसाया जा रहा है'

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को सलमान खान जोधपुर कोर्ट पहुंचे और अपना बयान दर्ज करवाया। अपने बयान में सलमान खान ने कहा कि उन्हें आर्म्स एक्ट के तहत फंसाया जा रहा है। सलमान खान ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत ठहरा दिया है।
विज्ञापन


सलमान खान ने कहा है कि वह बेकसूर हैं। इस केस की अगली सुनवाई 4 मई को होनी है, जिसमें सलमान के पक्ष में गवाह और सबूत पेश किए जाने हैं। हालांकि, इसमें सलमान खान को कोर्ट के सामने पेश होना जरूरी नहीं है।

इस केस के संबंध में सलमान खान को कोर्ट के सामने पिछले सप्ताह ही पेश होना था, लेकिन खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए वह उपस्थित नहीं हुए थे।
विज्ञापन

क्या था मामला

जोधपुर में 'हम साथ-साथ हैं' फिल्म की शूटिंग के दौरान 1-2 अक्टूबर 1998 की रात में सलमान खान ने काले हिरण का शिकार किया था।

आपको बता दें कि वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत काले हिरण को मारना अपराध है। सलमान खान के खिलाफ काले हिरण के शिकार का मामला दर्ज किया ही गया था।

जब पुलिस ने इस मामले में सलमान खान के कमरे की तलाशी ली थी तो वहां से एक रायफल और पिस्टल बरामद हुई थी। इन हथियारों के लाइसेंस खत्म हो चुके थे, इसलिए इन्हें अपने पास रखना गैरकानूनी था। जिसके बाद सलमान खान पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें