फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्स ऐप ने लांच किया डबल ब्ल्यू टिक फीचर

Mon, 10 Nov 2014 09:04 AM IST
नई दिल्ली/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल मैसेजिंग सर्विस व्हाट्स ऐप अपने उपयोग कर्ताओं को एक नया फीचर उपलब्ध कराया है। डबल ब्ल्यू टिक नाम वाले इस फीचर के जरिए व्हाट्स ऐप इस्तेमाल करने वालों को यह जानकारी मिल सकेगी कि उनके द्वारा भेजे गए टेक्स्ट की डिलिवरी कब हुई और उस व्यक्ति ने इसे कब पढ़ा। इस तरह उपयोगकर्ता इस फीचर के जरिए मैसेज डिलिवरी और उसे पढ़े जाने का समय जान सकेंगे।
विज्ञापन


व्हाट्स ऐप के जरिए मैसेज भेजने वाले को यह ब्ल्यू टिक तब दिखाई देते हैं, जब पानेवाला मैसेज को प्राप्त करता है और इसे पढ़ लेता है।

इसके तहत एक ग्रे टिक का मतलब होता है कि मैसेज भेज दिया गया है। दो ग्रे टिक का मतलब होता है कि मैसेज डिलिवर हो गया है और एक ब्ल्यू टिक का मतलब हुआ कि मैसेज को प्राप्तकर्ता द्वारा पढ़ लिया गया है।

व्हाट्स ऐप पर मैसेज भेजे जाने का ठीक-ठीक समय जानने के लिए यूजर को अपने पोस्ट पर क्लिक करके उसे होल्ड करने से मैसेज भेजे जाने के ठीक-ठीक समय की जानकारी मिल जाती है। यह सुविधा आईफोन के आईओएस, एंड्रॉयड फोन के साथ-साथ विडोज ओएस वाले और ब्लैकबेरी स्मार्ट फोन पर भी काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें