फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूंजी के लिए सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी घटाएगी सरकार

Mon, 10 Nov 2014 09:04 AM IST
एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने रविवार को कहा है कि केंद्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में हिस्सेदारी घटा कर 52 फीसदी पर लाने की योजना बना रही है। इससे लगभग 3 लाख करोड़ रुपये पूंजी की जरूरत पूरी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम बैंकों में सरकार की हिस्सेदारी घटा कर 52 फीसदी पर लाने का भी प्रयास कर रहे हैं, जिससे लगभग 3 लाख करोड़ रुपये की पूंजी बैंकों में लगाई जा सकेगी। इससे बैंकों के पास वित्तीय समावेशन के लिए ज्यादा संसाधन होगा।

वहीं वित्त मंत्री ने आगामी शीतकालीन सत्र में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संशोधन विधेयक पेश किए जाने का संकेत देते हुए कहा कि इस मुद्दे पर राज्यों के साथ वार्ता अंतिम चरण में है।
विज्ञापन


उन्होंने इसी सत्र में बीमा क्षेत्र में भी विदेशी निवेश की सीमा 26 फीसदी से बढ़ा कर 49 फीसदी करने संबंधी विधेयक पारित होने की उम्मीद भी जताई। संसद का शीतकालीन सत्र 24 नवंबर से शुरू हो रहा है।  


उन्होंने कहा कि वह आशा करते हैं कि विपक्ष खासकर मुख्य विपक्षी दल के हमारे दोस्त सत्ता में रहते मौका गंवाने के बाद विपक्ष में सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं। जीएसटी का मकसद अधिकतर केंद्रीय और राज्य स्तरीय करों को एक में समाहित करने का है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें