फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पति का लिंग काटकर कूड़ेदान में फेंका, उम्र कैद

Mon, 01 Jul 2013 01:52 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के बंधन में बंधने के बाद जब तलाक होता है, तो पहले एक रिश्ते में रहे दो लोग बेहद दूर हो जाते हैं। कुछ मामलों में यह मामला नफरत तक पहुंच जाता है। लेकिन अमेरिका में इस महिला ने जो किया, वह हैरान करने वाला है।
विज्ञापन


कैलिफोर्निया में रहने वाले कैथरीन किउ ने अपने पूर्व पति का लिंग काटकर उसे रसोईघर के कूड़ेदान में फेंक दिया। इस महिला को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

50 वर्षीय कैथरीन सात साल के बाद पेरोल के लिए अर्जी दाखिल कर सकती है। उसके वकीलों का कहना है कि बचपन और पूर्व पति के हाथों उत्पीड़न सहने के कारण उसे कुछ मानसिक दिक्कतें है। लेकिन पीड़ित का कहना है इस हमले के बाद उसने अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा और पहचान खो दी है।

किउ ने जुलाई 2011 में अपने पूर्व पति को नींद की गोलियां खिलाईं और उसके बाद उसका लिंग काट दिया। कैलिफोर्निया की ओरेंज काउंटी में अभियोजन पक्ष ने कहा कि कैथरीन ने अपने पूर्व पति को पलंग से बांधने की भी कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब यह हमला हुआ, तो दोनों के बीच तलाक की प्रक्रिया चल रही थी। उस वक्त वहां पहुंचे पुलिस अधिकारियों से कैथरीन ने कहा कि उसका पूर्व पति इसी का हकदार था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें